Óñ¿Óñ┐Óñ¬Óñ¥Óñ╣

निपाह की दस्तक से दहशत में देश

कई वर्षों बाद निपाह वायरस ने एक बार फिर केरल में दस्तक दी है। जिसकी वजह से अब तक राज्य में दो लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इसकी दस्तक से देश दहसत में है। हालत यह है कि केरल के कोझिकोड जिले में सभी स्कूल व कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इससे निपटने के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है।

हालांकि, केरल को छोड़ पूरे देश में निपाह वायरस का एक भी ममला देखने को नहीं मिला है। लेकिन फिर भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अस्पतालों में इस वायरस से निपटने की तैयारी पहले से ही की जा चुकी है। दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राम मनोहर लोहिया (आरएमएल), और सफदरजंग जैसे बड़े अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग से लेकर इलाज तक की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है।

 

निपाह वायरस के लक्षण

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, निपाह वायरस संक्रमण एक जूनोटिक बीमारी है। जो जानवरों से इंसानों में फैलता है। वहीं, यह वायरस दूषित भोजन या किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क से फैलता है। निपाह वायरस का संक्रमण कई तरह की बीमारियों का कारण बनता है। इस वायरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद इसके लक्षण इंसानों में 4 से 14 दिनों के भीतर दिखाई देने लगते हैं। जिसके लक्षण हैं बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में दिक्कत। जब यह अधिक बढ़ जाता है तो उल्टियां, पेट दर्द, दौरे पड़ना और कोमा में जाना जैसी दिक्कतें भी आ सकती हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों में मौत का आंकड़ा 40 से 75 प्रतिशत रहता है।

 

2018 में आया था पहला मामला

 

जब रूप अप्राकृतिक से वहां 2 मौतें हुई तो केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने उच्च स्तरीय बैठक की और स्थिति की समीक्षा की । स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी थी कि कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में बुखार के कारण दो लोगों की अप्राकृतिक मौत हो गई। दोनों संबंधित मौतें निपाह वायरस संक्रमण के कारण होने का संदेह है। इसके साथ ही एक मृतक के रिश्तेदार को भी गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले साल 2018 और 2021 में कोझिकोड जिले में निपाह वायरस संक्रमण से मौतें दर्ज की गईं थी। दक्षिण भारत में निपाह वायरस (NIV) का पहला मामला 19 मई, 2018 को सामने आया था।

 

यह भी पढ़ें : सरकार ने जारी किया विशेष सत्र का एजेंडा