NAS की सर्वे रिपोर्ट : दिल्ली के सरकारी स्कूल देश में सबसे अव्वल

नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी राज्य में आय का स्तर भी अहम भूमिका निभाता है। मिडिल क्लास और हाई इनकम कैटेगरी के बच्चे की निजी स्कूलों में पढ़ाई होने और स्कूल के बाहर सीखने के विकल्प उपलब्ध होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, सरकार से मदद लेने वाले स्कूलों में शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले राज्य भी एनएएस स्कोर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
बताया गया कि दिल्ली को हाई इनकम के साथ-साथ सरकारी स्कूल सिस्टम के ऐतिहासिक बदलाव की वजह से सबसे ज्यादा नंबर 44. 73 मिले हैं। दूसरे राज्यों में सबसे ज्यादा साक्षर राज्य केरल इस मामले में असम से पिछड़ गया है। राजस्थान ने आईटी हब के तौर पर मशहूर आंध्र को पछाड़कर तीसरा नंबर हासिल किया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार टॉप फाइव की बात करे तो दिल्ली पहले नंबर पर तो दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा। जबकि तीसरे नंबर पर राजस्थान चौथे पर चंडीगढ़ पाचवे पर गोवा रहा। इस सर्वे सूचि में उत्तराखंड 38. 77 नंबर लेकर 11 वे स्थान पर रहा। जबकि शीर्ष 20 में उत्तर प्रदेश कही स्थान नहीं पा सका।
