योगी का एक्शन करप्शन : 4 अफसरों को डिमोशन करके बनाया चपरासी-चौकीदार
यूपी में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ने की शिकायते दिन प्रतिदिन मिलती रहती है। ऐसा कोई दिन होगा जब बिना रिश्वत के किसी आम आदमी का काम होता हो। कुछ दिनों पूर्व एक सर्वे आया था जिसमे यह बात प्रमुखता से सामने आई थी कि प्रदेश के 74 प्रतिशत लोगो के काम बिना रिश्वत के नहीं हो रहे है। इसकी भनक प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को जरूर लगी होगी। शायद यही वजह है कि प्रदेश के सीएम योगी ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के पेच कसने शुरू कर दिए है। किसी भी सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की खबर मिलते ही उसपर त्वरित एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश में मामला सामने आते ही 4 अफसरों को योगी ने डिमोशन करके चपरासी और चौकीदार बना दिया है। ये चारो नियम विरुद्ध प्रमोशन पा गए थे।

जानकारी के अनुसार सूचना विभाग में नियम के विरुद्ध कार्यालयों में कार्यरत रहे 4 लोगों को तीन नवंबर 2014 को प्रमोट करते हुए अपर जिला सूचना अधिकारी बनाया गया था। जिसके बाद सरकार ने सभी का डिमोशन कर दिया। सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का डिमोशन कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। प्रमोट हुए 4 अफसर, जिनका डिमोशन किया गया है उसमें नरसिंह, दयाशंकर, विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। नरसिंह को चपरासी, दयाशंकर को चौकीदार के अलावा विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक बनाया गया है। बता दें कि योगी सरकार द्वारा पिछले तीन साल में 2100 से ज्यादा अफसरों व कर्मचारियों को जेल भी भेजा गया। 2017 से अब तक राज्य में 50 पीसीएस अफसरों पर कठोर कदम उठाए गए है।
