चीन: 20 वर्षों से चल रहे मुकदमें में महिला दोषी, जानें क्या था पूरा मामला

चीन में एक महिला पर सात लोगों की हत्या करने का आरोप लगा है। महिला पर यह मुकदमा पिछले 20 सालों से चल रहा है। महिला का नाम  लाओ रोंग्झी है। 22 दिसंबर को लाओं की जियांग्शी प्रांत के नानचांग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट में वीबो सोशल मीडिया साइड के जरिये अदालत के सामने पेश किया गया। लाओ ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सात लोगों को मौत के घाट उतारा था। उसके बॉयफ्रेंड का नाम एफए जियांग है एफए को जुलाई 1999 में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे सात लोगों की हत्याओं का दोषी पाया गया और उसी साल दिसंबर में उसे मार दिया गया था। लाओ बॉयफ्रेंड की मौत के बाद लगातार एक शहर से दूसरे शहर भाग रही थी। उसे पिछले साल नवंबर में दक्षिण-पूर्वी शहर शियामेन के एक शॉपिंग मॉल से गिरफ्तार किया गया था।

मैं प्रेमी की मदद करने के लिए मजबूर थी: लाओ रोंग्झी

पेशी के दौरान लाओ ने अदालत को बताया कि वह पिछले दो दशकों से काफी अंधकार भरी जिंदगी जी रही थी। वह बताती है कि पहले उसे हर दिन पुलिस का डर लगा रहता था। लेकिन अब वह शांति से सो सकती है। दोषी पाए जाने पर लाओं ने पीड़ितों के परिवारों से माफी मांगी और दावा किया कि वह खुद अपने बॉयफ्रेंड के हाथों पीड़ित थी। उसने बताया कि मैं अपने प्रेमी की मदद करने के लिए मजबूर थी। लाओ के पीड़ितों में से एक की पत्नी झू डाहोंग ने कहा कि “इस तरह की माफी को स्वीकार करना मुश्किल है पिछले दो दशकों में हमने जो दर्द झे्ला है, उसे माफी से दूर नहीं किया जा सकता।”

नानचांग अदालत ने अपने बयान में कहा कि “दोनों ने हत्या, लूट की साजिश रची थी। उन्होंने संयुक्त रूप से नानचांग, वानजाउ और हैबे में लूट, अपहरण और जानबूझकर हत्या के अपराध किऐ।”  लाओ ने अदालत को बताया कि एफए के तरीके बहुत ही क्रूर थे और उसके साथ संबंध के दौरान, मुझे शारीरिक और मानसिक शोषण का सामना करना पड़ा, और दो बार मेरा गर्भपात कराया गया। अपने बॉयफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद लाओ ने देशभर से फरार होने के लिए कई उपनामों का प्रयोग किया, और उसने अन्य मनोरंजन स्थलों पर कुछ समय के लिए नौकरी करके अपना जीवनयापन किया। लाओ ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्जरी भी करवाई थी।