ÓñªÓÑÇÓñ¬Óñ┐ÓñòÓñ¥ Óñ¿ÓÑç Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñê Óñ¬ÓÑêÓñ¬Óñ░Óñ¥Óñ£ÓÑÇ ÓñòÓÑï Óñ½ÓñƒÓñòÓñ¥Óñ░, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ¼ÓñùÓÑêÓñ░ ÓñçÓñ£Óñ¥Óñ£Óññ ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï Óñ¬ÓÑïÓñ©ÓÑìÓñƒ ÓñòÓñ¥ ÓñàÓñºÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé

दीपिका पादुकोण की मैनेजर के घर से मिली हशीश, NCB ने घर के बाहर चिपकाया समन

रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स मामले में कई हिरोइनों का नाम लिया था। जिनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकूलप्रीत भी शामिल थी। इससे पहले एनसीबी ने इन सभी हिरोइनों से पूछताछ कर ली है। लेकिन अब इस मामले में एक नया एंगल सामने आया है। दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में एनसीबी को करिश्मा के घर से 1.8 ग्राम हशीश बरामद हुई है। हालांकि जिस वक्त एनसीबी ने छापेमारी की उस वक्त करिश्मा घर पर नहीं थी।

करिश्मा के घर पर न होने की वजह से एनसीबी ने समन उनके घर के बाहर चिपका दिया है। एनसीबी की जांच में पाया गया था कि करिश्मा लगातार ड्रग्स पैडलर्स के संपर्क में थी। दीपिका और  उसकी मैनेजर से एनसीबी पहले पूछताछ कर चुकी है। दोनों को एक साथ बैठा कर एनसीबी ने जानकारी हासिल की थी।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने मीडिया को बताया कि ” करिश्मा के पड़ोसियों, दफ्तर वालों और सभी परिचितों को समन की जानकारी दे दी है। NCB के एक दूसरे अफसर ने बताया कि सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के आधार पर करिश्मा के वर्सोवा स्थित घर पर रेड की गई, वहां से 1.8 ग्राम हशीश मिली”।

बता दें दीपिका की मैनेजर और रिया चक्रवर्ती की मैनेजर जया साहा दोनों एक ही कंपनी क्वान के लिए काम करती थी। क्वान बॉलीवुड एक्टर को टैलेंट मैनेजर मुहैया करवाती है। जया साहा दीपिका की मैनेजर करिश्मा की सीनियर थी। हालांकि अब दोनों ही एनसीबी के सवालों का सामना कर रहे है।