ऑस्ट्रेलिया – इंग्लैंड के 21 खिलाड़ियों अब छह दिन नहीं 36 घंटे तक ही रहना होगा क्वारंटीन

क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल 2020  के 13वें सीजन का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटों समय बाकी  है । इसका  पहला मुकाबला  19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच  से  होगा। इस बीच IPL 2020  की टीमों के लिए  बड़ी राहत की खबर है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 21 खिलाड़ियों  को  ब्रिटेन से लौटने के बाद छह दिन के बजाय केवल 36 घंटे तक ही क्वारंटीन किया जाएगा।

दरअसल  जिन फ्रेंचाइजी टीमों में इंग्लैंड  और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हैं उन सभी ने ब्रिटेन से सीमित ओवरों की श्रृंखला खेल कर लौट रहे खिलाड़ियों के लिए  क्वारंटीन की अवधि(कम करने की अपील की गई थी। जिस परब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष  सौरव गांगुली ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधित विभागों के साथ मसला सुलझा लिया है।

सूत्रों के मुताबिक आईपीएल  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की  शर्त पर  कहा, ‘हां, मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ी छह दिन के बजाय 36 घंटे तक क्वारंटीन पर रहेंगे। और  मसला सुलझा लिया गया है तथा अधिकतर टीमों के शीर्ष खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे।

डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी कल 17 सितंबर को यूएई पहुंचे। उनके  आगमन पर उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया।  बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘उनका विमान में सवार होने से पहले एक परीक्षण हुआ  और फिर आगमन पर भी उनका परीक्षण किया गया। इस निर्णय के पीछे तर्क यह है कि खिलाड़ी एक जैव सुरक्षित वातावरण से दूसरे में प्रवेश कर रहे हैं।

खिलाड़ियों ने की थी अपील
ख़बरों के मुताबिक  ऑस्ट्रेलिया के एक सीनियर खिलाड़ी ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र लिखकर क्वारंटीन की अवधि छह दिन के बजाय तीन दिन करने का अनुरोध किया था।  बीसीसीआई ने कम से तीन फ्रेंचाइजी के अधिकारियों से बात की और वे फैसले से काफी खुश लग रहे है।
एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई ने पृथकवास की अवधि 36 घंटे करके बहुत अच्छा काम किया है।  इसका मतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (जोश हेजलवुड और टॉम करन), राजस्थान रॉयल्स (स्मिथ, बटलर और आर्चर) के खिलाड़ी पहले मैच से ही उपलब्ध रहेंगे।

इसी तरह से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए  ग्लेन मैक्सवेल और दिल्ली कैपिटल्स के लिए  अलेक्स कैरी पहले मैच में खेल पाएंगे।