कोरोना के मामले 43 लाख के पार 

देश में कोरोना महामारी चरम पर है। हालात यह हैं कि अब  संक्रमण के मामले  43 लाख के पार पहुंच गए हैं। पिछले  24 घंटे में कोरोना संक्रमण ने  89 हजार 706 नए मामले  सामने आए हैं। जबकि इस महामारी से बीते दिन  1 हजार 115 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक  इस संक्रमण की  चपेट में  43 लाख 70 हजार 129 लोग आ चुके हैं।जबकि अब तक 73 हजार 890 लोगों की इस संक्रमण से जानें जा चुकी है।

केंद्र सरकार के मुताबिक, देश  में अभी कोरोना के 8 लाख 97 हजार 394 एक्टिव केस हैं।और  अभी तक 33 लाख 98 हजार 845 स्वास्थ हो चुके हैं ।