ÓññÓñ¼Óñ┐Óñ»Óññ Óñ¼Óñ┐ÓñùÓñíÓñ╝Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª Óñ«ÓÑüÓñ▓Óñ¥Óñ»Óñ« Óñ©Óñ┐ÓñéÓñ╣ Óñ»Óñ¥ÓñªÓñÁ Óñ▓ÓñûÓñ¿Óñè ÓñòÓÑç Óñ«ÓÑçÓñªÓñ¥ÓñéÓññÓñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓñ░ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ¥ Óñ¡Óñ░ÓÑìÓññÓÑÇ

तबीयत बिगड़ने के बाद मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के मेदांता में करवाया भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनको पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या है।

मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को गुरुवार रात को संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। उसके आने के बाद कोरोना की जांच की गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनका डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज चल रहा है। अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। पेट दर्द कम हुआ है और हालत स्थिर है। डॉक्टर कपूर ने कहा कि सभी रिपोर्टों के मूल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि लगभग एक महीने पहले भी मुलायम सिंह को मेदांता में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें आंत में समस्या थी। हालांकि, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। आज कल उन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना रह रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनके कई और टेस्ट किए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने पर उनका विश्लेषण किया जाएगा। मुलायम स्वास्थ्य कारणों से राजनीतिक रूप से भी सक्रिय नहीं हैं। अब वो कभी-कभा ही सार्वजनिक समारोहों में दिखते हैं।