ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñàÓñ¼ ÓñªÓÑçÓñ░ Óñ░Óñ¥Óññ ÓññÓñò ÓñÜÓñ▓ÓÑçÓñéÓñùÓÑÇ DTC Óñ¼Óñ©ÓÑçÓñé, Óñ©Óñ¡ÓÑÇ Óñ©ÓÑçÓñÁÓñ¥ÓñÅÓñé Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¥Óñ¿ÓÑìÓñ»

दिल्ली में अब देर रात तक चलेंगी DTC बसें, सभी सेवाएं हुई सामान्य

दिल्ली में मेट्रो के चलने को लेकर अभी असमंजस बरकरार है। मेट्रो सेवाएं न चालू होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि मेट्रो सेवाएं इस महीने शुरू हो सकती हैं। इसी बीच दिल्ली परिवहन निगम की तरफ से बुधवार को सभी बस सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं।

दिल्ली में जल्द से जल्द सब सामान्य करने के लिए यह फैसला किया गया है। दिल्ली की सड़कों पर अब पहले की तरह देर रात तक बसें चल पाएंगी। लेकिन बसों में जो यात्रियों की संख्या निर्धारित की गई है वहीं रहेगी। बस में चालक, कंडक्टर के आलावा 18 लोग ही सफर कर सकेंगे।

दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मोडल ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी सीके गोयल की ओर से जानकारी दी गई कि अब से बस सेवा को सामान्य कर दिया गया है। जाहिर सी बात है कि बस सेवाएं सामान्य होने से माध्यम वर्ग को राहत मिलेगा। इससे उन लोगों को भी एक बड़ी राहत मिली है जिन्हें शाम सात बजे के बाद ऑटो या टैक्सी को अतिरिक्त किराया देकर घर लौटना पड़ता था। क्योंकि ऑटो-टैक्सी वाले शेयरिंग में भी अतिरिक्त किराया मांगते थे।

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में बस सेवा बंद कर दी गई थी। फिर अनलॉक-1 में बस सेवा शुरआत कर दी गई। लेकिन शाम को सात बजे तक ही अंतिम बस मिला करती थी। बता दें कि दिल्ली में स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास जारी है। ज्यादातर नौकरी पेशा लोग निजी वाहनों से ही सफर कर रहे हैं और इसका कारण मेट्रो का न चलना है।