ÓñàÓñ¿Óñ▓ÓÑëÓñò 3 ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ¿Óñê ÓñùÓñ¥ÓñçÓñíÓñ▓Óñ¥ÓñçÓñ¿ Óñ£Óñ¥Óñ░ÓÑÇ, 5 ÓñàÓñùÓñ©ÓÑìÓññ Óñ©ÓÑç Óñ¿Óñ¥ÓñçÓñƒ ÓñòÓñ░ÓÑìÓñ½ÓÑìÓñ»ÓÑé ÓñûÓññÓÑìÓñ«

अनलॉक-3 के लिए नई गाइडलाइन जारी, 5 अगस्त से नाइट कर्फ्यू खत्म

केंद्र सरकार ने देश भर में लगे नाइट कर्फ्यू हटा दिया है। अनलॉक 3 के लिए बुधवार को आए नई गाइडलाइन मुताबिक, 5 अगस्त से जिम और योग संस्थान खुलेंगे। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में अभी भी लॉकडाउन जारी रहेगा।

गृह मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइन के अनुसार, कॉलेज, स्कूलों और मेट्रो अभी बंद रहेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर्स, बार और ऑडिटोरियम को भी बंद रहेंगे है। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है।

सरकार ने अनलॉक 3 के लिए जारी अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए इजाजत दी जाएगी। इसके अलावा वंदेभारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति दी गई है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मार्च के अंतिम सप्ताह में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। उसके बाद कई बार लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया। फिर आगे चलकर केंद्र सरकार ने जून महीने से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में बुधवार को 48,513 नए मामले सामने आए जबकि 768 लोगों की मौत हुई। अब तक देशभर में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 15,31,669 हो गई है जिनमें से 5,09,447 सक्रिय मामले हैं। वहीं 9,88,030 लोग ठीक हुए हैं जबकि 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है।