Óñ¼Óñ¥ÓñéÓñªÓÑÇÓñ¬ÓÑïÓñ░Óñ¥ Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑç ÓñòÓÑï ÓñøÓÑïÓñíÓñ╝ Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑç Óñ£Óñ«ÓÑìÓñ«ÓÑé-ÓñòÓñÂÓÑìÓñ«ÓÑÇÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼ÓÑüÓñºÓñÁÓñ¥Óñ░ ÓñÂÓñ¥Óñ« Óñ©ÓÑç ÓñøÓñ╣ ÓñªÓñ┐Óñ¿ÓÑïÓñé ÓññÓñò Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿

बांदीपोरा जिले को छोड़ पूरे जम्मू-कश्मीर में बुधवार शाम से छह दिनों तक लॉकडाउन

पूरे विश्व में कोरोना वायरस का संकट बना हुआ है। दुनिया भर में इस वायरस अब तक 1.4 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 6.15 लाख से अधिक लोगों की जानें जा चुकी है। इसलिए इससे बचने के लिए हर देश हरमुमकिन काम कर रहा है।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर में छह दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। बांदीपोरा जिले को छोड़कर पूरे जम्मू-कश्मीर में बुधवार शाम से लॉकडाउन लागू किया गया है। इस छह दिन के लॉकडाउन के बाद से स्थिति की जायजा की जाएगी। उसी के आधार पर लॉकडाउन को आगे बढ़ाना है या नहीं यह तय किया जाएगा।

घाटी में बुधवार को कोविड-19 के 502 नए मामले सामने आए थे। इसलिए तत्काल लॉकडाउन का फैसला लिया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया है कि बुधवार को कोरोना वायरस के 608 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 15,258 हो गई है जिनमें जम्मू क्षेत्र के 106 और कश्मीर क्षेत्र के 502 लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक 8,455 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं 6,540 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं एस के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएम) में दो संक्रमितों, एसएमएचएस और वक्ष रोग अस्पताल (सीडीएच) में एक-एक संक्रमितों की मौत हो गई।

जिसके बाद से कुल मृतकों की संख्या 270 हो गई है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने बीते मंगलवार को ही कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अमरनाथ यात्रा रद्द किए जाने का फैसला किया था।