ÓñùÓñ╣Óñ▓ÓÑïÓññ ÓñòÓÑç Óñ¡Óñ¥Óñê ÓñòÓÑç ÓñÿÓñ░ ED ÓñòÓñ¥ ÓñøÓñ¥Óñ¬Óñ¥, ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© Óñ¼ÓÑïÓñ▓ÓÑÇ- Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ░ÓÑçÓñí Óñ░Óñ¥Óñ£ Óñ¬ÓÑêÓñªÓñ¥ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥

गहलोत के भाई के घर ED का छापा, कांग्रेस बोली- मोदी ने देश में रेड राज पैदा किया

राजस्थान की सियायत काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सचिन पायलट को कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया गया है। हालांकि, यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के घर छापेमारी की।

इससे पहले भी केंद्रीय एजेंसियों ने राजस्थान में गहलोत के करीबी लोगों के घर पर 6 बड़ी कार्रवाई कर चुकी हैं। सबसे पहले 6 जुलाई को राजस्थान कांग्रेस के नेता राजीव अरोड़ा और धर्मेद राठौड़ के घरों पर इनकम टैक्स ने रेड की।

20 जुलाई को को विधायक कृष्णा पूनिया से सीबीआई ने पूछताछ की। 21 जुलाई को अशोक गहलोत के ओएसडी से पूछताछ की गई। अब फर्टिलाइजर स्कैम को लेकर ईडी ने सीएम के भाई अग्रसेन गहलोत के घर पर छापेमारी की हैं।

दरअसल, 2017 में भाजपा ने आरोप लगाया था कि फर्टिलाइजर सब्सिडी में घोटाला हुआ हैं। यह घोटाला कस्टम अफसरों के खेप पकड़ने के दौरान सामने आया था। सरकारी नियमों के अनुसार, फर्टिलाइजर को बेच नहीं सकते।

अग्रसेन पर आरोप हैं कि उन्होंने फर्टिलाइजर खरीद कर किसानों में नहीं बांटा। अग्रसेन ने यह फर्टिलाइजर इंडियन पोटाश लिमिटेड से खरीदा था। राजस्थान में हो रही छापेमारी पर कांग्रेस के मीडिया प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डराने धमकाने के लिए ईडी के छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने जनमत को चुनौती दी हैं। 20 और 21 जुलाई को इनकम टैक्स और ईडी के साथ हमारी विधायक कृष्णा पूनिया के पास सीबीआई भेज दी। दिल्ली में बैठे हुक्मरानों का ये दबाव डालने का हथकंडा था। मोदी ने देश में रेड राज पैदा किया हुआ हैं।