Óñ»ÓÑéÓñ¬ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ£ÓñéÓñùÓñ▓Óñ░Óñ¥Óñ£, ÓñùÓñ¥Óñ£Óñ┐Óñ»Óñ¥Óñ¼Óñ¥Óñª Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¡Óñ¥ÓñéÓñ£ÓÑÇ Óñ©ÓÑç ÓñøÓÑçÓÑ£ÓñøÓñ¥ÓÑ£ ÓñòÓÑç ÓñÁÓñ┐Óñ░ÓÑïÓñº Óñ¬Óñ░ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑï Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñùÓÑïÓñ▓ÓÑÇ

यूपी में जंगलराज, गाजियाबाद में भांजी से छेड़छाड़ के विरोध पर पत्रकार को मारी गोली

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के प्रति सरकार जहां संवेदनशील रवैया अपना रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी लगातार लापरवाही बरत रही हैं। गाजियाबाद के ही मामले को ले तो यहां 3 दिन पूर्व पत्रकार विक्रम जोशी ने विजय नगर थाने में मामला दर्ज करा दिया था। उनकी भांजी से छेड़छाड़ करने के बाद मारपीट भी हुई थी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना उचित नहीं समझा। आरोपी खुलेआम घूमते रहे।

नतीजा यह निकला कि देर रात पत्रकार विक्रम जोशी जब अपनी भतीजी और भांजी के साथ घर से बाहर निकले तो आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पहले पत्रकार को खूब मारा गया। उसके बाद उसके सर में गोली मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

 

इसके बाद आरोपी फरार हो गए पत्रकार विक्रम जोशी को गंभीर हालत में गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जबकि परिजनों ने तीन आरोपियों के नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। फिलहाल गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कला निधि नैथानी ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

गंभीर रूप से घायल पत्रकार विक्रम जोशी के भाई अनिकेत जोशी के अनुसार तीन दिन पहले आरोपी युवकों ने उनकी भांजी पर अश्लील फब्तियां कसी थी। जिसको लेकर मारपीट भी हुई थी। इसके बाद भांजी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की बाबत विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसके बाद भी आरोपी युवक खुलेआम घूमते रहे और लगातार धमकी दे रहे थे। मुकदमा होने के 3 दिन बाद तक उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। इसी का नतीजा था कि उन्होंने विक्रम को घेरकर गोली मार दी गई।

यह घटना देर रात साढ़े 10 बजे की है। जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश पहले विक्रम जोशी से लड़ाई करते हैं। इस दौरान उनकी बेटी दौड़ कर सड़क के दूसरे किनारे पर जाती है। थोड़ी देर तक विक्रम इन बदमाशों का अकेले ही मुकाबला करते हैं।

लेकिन फिर अचानक बदमाश उन्हें काफी नजदीक से गोली मार देते हैं। इसके बाद पत्रकार विक्रम जोशी जमीन पर गिर जाते हैं। उनकी बेटी दौड़ कर उनके पास आती है। लेकिन तब तक सभी बदमाश वहां से भाग जाते हैं। यही नहीं बल्कि सीसीटीवी फुटेज में पत्रकार की मोटरसाइकिल सड़क पर गिरी हुई भी नजर आ रही है।