ÓñƒÓÑìÓñ░ÓñéÓñ¬ Óñ¿ÓÑç Óñ£ÓÑï Óñ¼Óñ┐ÓñíÓÑçÓñ¿ Óñ¬Óñ░ Óñ©Óñ¥ÓñºÓñ¥ Óñ¿Óñ┐ÓñÂÓñ¥Óñ¿Óñ¥, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ¼Óñ┐ÓñíÓÑçÓñ¿ ÓñçÓñ© Óñ▓Óñ¥Óñ»Óñò Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé ÓñòÓñ┐ ÓñÁÓÑï ÓñàÓñ«ÓÑçÓñ░Óñ┐ÓñòÓñ¥ ÓñòÓÑç Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░Óñ¬ÓññÓñ┐ Óñ¼Óñ¿ÓÑçÓñé

ट्रंप ने बिडेन पर साधा निशाना, कहा- बिडेन इस लायक नहीं कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बनें

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी है। हर दिन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट कैंडिडेट जो बिडेन के बीच बयानबाजी हो रही है। हाल में रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार
और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बिडेन पर निशाना साधा।

ट्रंप ने कहा, “बिडेन इस लायक नहीं हैं कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति बन सकें या देश की कमान संभाल सकें। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति के चुनाव होने है। इसे लेकर ट्रंप अपने चुनावी प्रचार में जुटे हुए है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रंप को थका हुआ इंसान बताया है।”

वहीं दूसरी तरफ डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार बिडेन भी लगातार अपने चुनावी प्रचार में ट्रंप की खामियों और नीतियों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने भाषण में कहा था, ” ट्रंप की नीतियों का खामियाजा देश को उठाना पड़ रहा है।” उन्होंने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर भी ट्रंप की आलोचना की थी।

अमेरिका में कोरोना महामारी के चलते पब्लिक रैली बंद कर दी गई है। अब दोनों नेता सोशल मीडिया या टीवी पर इंटरव्यू के माध्यम से एक दूसरे की खामियों और नीतियों को लेकर बयानबाजी कर रहे है।

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “बिडेन मेरी आलोचना करते हैं। जबकि उनको ऐसा करने का हक नही हैं। पहले वो अपनी गिरेबां में झांके। वे इस लायक नहीं हैं कि देश की कमान संभाल सकें या राष्ट्रपति बन सकें। मानसिक तौर पर वो थके हुए व्यक्ति हैं। अगर ऐसा व्यक्ति देश का राष्ट्रपति बनता हैं तो वो देश को तबाह कर देगा”।

बिडेन के भाषण की बात करते हुए उन्होंने कहा, “आप उनकी बातें जरा गौर से सुनें। वे क्या कहते हैं। क्या हम लोगों पर लगाए जा रहे टैक्स को तीन गुणा बढ़ा सकते हैं। या क्या हम पुलिस की फंडिंग को रोक सकते हैं। वो कहते हैं कि देश में मजहब के कोई मायने नहीं बचे। क्या लोग इसे मानेंगे। आप जिस तरह के सवाल मुझसे पूछ रहे हैं। या जिस तरह का इंटरव्यू ले रहे है। वैसा कभी बिडेन का कीजिए। वो थोड़ी ही देर में मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगेंगे”। अमेरिका में इस बार का चुनाव काफी ज्यादा रोचक होने वाला हैं।