Óñ¿Óñ¥Óñù ÓñàÓñÂÓÑìÓñÁÓñ┐Óñ¿ ÓñòÓÑÇ ÓñåÓñùÓñ¥Óñ«ÓÑÇ Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ« Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñò Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ¿Óñ£Óñ░ ÓñåÓñÅÓñéÓñùÓÑç ÓñªÓÑÇÓñ¬Óñ┐ÓñòÓñ¥ Óñ¬Óñ¥ÓñªÓÑüÓñòÓÑïÓñú ÓñöÓñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ¡Óñ¥Óñ©

नाग अश्विन की आगामी फिल्म में एक साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण और प्रभास

साउथ इंडियन सुपरस्टार और दीपिका पादुकोण नाग अश्विन की अगली फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। दीपिका पहली बार प्रभास के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। शादी के बाद दीपिका वैसे तो अपने पति यानि रणवीर सिंह की फिल्म 83 में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही है।

कहानी ‘वर्ल्ड वॉर-3’ पर आधारित हो सकती है और फिल्म सांइस फिक्शन होगी। इस बात का खुलासा साउथ सिनेमा के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस वीवायजयंती मूवीज ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर अकाउंट से किया है।

वीवाजयंती अपने 50 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। दीपिका ने इस प्रोजेक्ट के लिए हा कर दी है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्विटर अकाउंट से टवीट करते हुए लिखा कि दीपिका पादुकोण वेलकम ऑनबोर्ड। आपको इस अद्भुत एडवेंचर का हिस्सा बनाकर हम काफी थ्रिल्ड है। प्रभास 21 को नाग अश्विन द्वारा बनाया जाएगा।

इससे पहले खबरें आ रही थी कि नाग अश्विन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए दीपिका को अप्रोच किया है। परंतु दीपिका इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में एक, जिसके कारण बात अटकी हुई थी। लेकिन अब प्रोडक्शन ने दीपिका की सारी शर्ते मान ली है। फिल्म की कहानी वर्ल्ड वॉर 3 की आसपास घूमेगी। बताया जा रहा है अश्विन दीपिका के साथ काम करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है, तभी उन्होंने उसकी सारें शर्ते मान ली।

दीपिका 83 में कपिल देव की पत्नी का रोल प्ले कर रही है। 83 को कबीर ने डायरेक्ट किया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट कोरोना महामारी के चलते आगे बढ़ा दी है। फिल्म कपिल देव की जीवनी पर आधारित है। दीपिका अगर इतनी ज्यादा फीस लेती है तो बॉलीवुड के साथ-साथ तेलगु फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस भी बन जाएंगी।