ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ ÓñòÓñ░ ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ»Óñò Óñ¿ÓÑç Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ©ÓÑìÓñÑÓñ¥Óñ¿ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¬Óñ░ Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñ»Óñ¥ Óñ¼ÓñéÓñºÓñò Óñ¼Óñ¿Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñ░ÓÑïÓñ¬

वीडियो वायरल कर विधायक ने राजस्थान सरकार पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट के बागी बनते ही राजस्थान में पार्टी नेताओं में तलवार खिंच गई है। फिलहाल प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचाने के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति पर उतर आए हैं। इसका उदाहरण है भारतीय ट्राइबल पार्टी के एक विधायक का वीडियो, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी भारतीय ट्राईबल पार्टी के विधायक राजकुमार रोआत ने एक वीडियो जारी करके आपबीती कही है उन्होंने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी घेराबंदी कर ली है तथा उनके आसपास पुलिस पहरा लगा दिया है। विधायक कह रहे हैं कि पुलिस की चार-चार गाड़ियां उनके आगे पीछे लगी है।

इसके साथ ही वह कह रहे हैं कि पुलिस ने उनकी गाड़ी की चाबी तक छीन ली है और वह चाबी नहीं दे रहे हैं। फिलहाल विधायक को सरकार ने बंधक जैसे हालात में ला दिया है। विधायक राजकुमार रोआत का यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में विधायक राजकुमार अपनी गाड़ी में बैठे हैं और कह रहे हैं कि कोई उन्हें वहां चलने को कह रहा है तो कोई दूसरी तरफ चलने को कह रहा है। उनको अपने क्षेत्र तक में नहीं जाने दिया जा रहा है।

इस तरह अपनी सरकार को बचाने के लिए अशोक गहलोत सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगा हैं। हालांकि, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास 107 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। लेकिन जिस तरह से उनकी सहयोगी पार्टी भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक उन पर आरोप लगा रहे हैं इससे सरकार के दावे में संदेह उत्पन्न हो रहा है।