ÓñùÓÑêÓñùÓñ©ÓÑìÓñƒÓñ░ ÓñÁÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ© ÓñªÓÑüÓñ¼ÓÑç ÓñòÓÑï Óñ»ÓÑéÓñ¬ÓÑÇ Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¿ÓÑç ÓñÅÓñ¿ÓñòÓñ¥ÓñëÓñéÓñƒÓñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«Óñ¥Óñ░ ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ¥Óñ»Óñ¥, Óñ©ÓÑüÓñ¼Óñ╣ 7:35 Óñ¬Óñ░ Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñóÓÑçÓñ░

गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, सुबह 7:35 पर हुआ ढेर

उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए आतंक का पर्याय बन चुका 5 लाख का इनामी अपराधी 8 पुलिस कर्मियो का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे आखिर पुलिस के हाथों मारा गया। आज सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे को इनकाउंटर में मार दिया। विकास दुबे की मौत सुबह 7:35 पर हुई।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले रात को ही विकास दुबे को कर दिया था। उज्जैन से उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे को यूपी के कानपुर में ले आई थी। जहां जिस वैन में विकास दुबे को ले पुलिस द्वारा ले जाया जा रहा था वह पलट गई ।

इस दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीलकर पुलिस पर वार करने लगा। तब दूसरी तरफ से गोली चली और पुलिस की गोलियों से विकास दुबे ढेर हो गया। हालांकि, कल जब मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाली महाकाल मंदिर के सामने विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई थी तब से ही चर्चाओं का दौर था।

कहा जा रहा था कि विकास दुबे को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश में सरेंडर कराया गया । तब एक बारगी लग रहा था कि विकास दुबे को बचाने के लिए कुछ राजनेता इस साजिश में शामिल थे। लेकिन आज जैसे ही उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे को कानपुर लेकर पहुंची तो तथाकथित मुठभेड़ में विकास को मार दिया गया।

हालांकि, 2 दिन पूर्व इसी तर्ज पर विकास दुबे के सहयोगी को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। तब भी यही कहा गया था कि वह पुलिस के पिस्टल छीनकर पुलिस पर वार कर रहा था और भागने की कोशिश करते हुए मुठभेड़ में मारा गया था।