ÓñëÓñ£ÓÑìÓñ£ÓÑêÓñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░ Óñ▓ÓñûÓñ¿Óñè ÓñòÓÑç ÓñªÓÑï ÓñÁÓñòÓÑÇÓñ▓, Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑìÓñÁ Óñ¿Óñ┐Óñ»ÓÑïÓñ£Óñ┐Óññ ÓñÑÓñ¥ ÓñÁÓñ┐ÓñòÓñ¥Óñ© ÓñªÓÑüÓñ¼ÓÑç Óñ©Óñ░ÓÑçÓñéÓñíÓñ░?

उज्जैन में गिरफ्तार लखनऊ के दो वकील, पूर्व नियोजित था विकास दुबे सरेंडर?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में गैंगस्टर अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जिनमें ज्यादातर विकास दुबे कनेक्शन जोड़कर देखे जा रहे हैं। फिलहाल बात लखनऊ के दो वकीलों की हो रही है। जो उज्जैन में मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। दोनों वकील लखनऊ से अपनी निजी कार से उज्जैन पहुंचे थे। फिलहाल दोनों वकीलों की विकास दुबे सरेंडर प्रकरण में कनेक्शन करके देखा जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि कहीं इन्होंने ही तो विकास दुबे की मदद नहीं की ? उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देते हुए विकास मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया? ये बड़ा सवाल है। पुलिस उसके गुर्गों का सफाया करने में लगी रही और विकास दुबे उज्जैन पहुंच गया। अब सवाल उठ रहा है आखिर वहां तक पहुंचने में विकास की मदद कौन कर रहा था?

पिछले 6 दिनों से यूपी पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है विकास दुबे ने अपने घर पर अब लाकर जब 8 पुलिसकर्मियों को शहीद किया तो पूरे देश में उबाल आ गया। हालांकि, विकास दुबे को पांच प्रदेशों की पुलिस ढूंढ रही थी। लेकिन सबसे ज्यादा बेचैनी यूपी पुलिस में देखने को मिली है। पुलिस के मुखिया ने 6 दिनों में विकास दुबे को 50,000 से 5 लाख तक का इनामी अपराधी घोषित कर दिया।

तब एकबारगी लगने लगा था कि यूपी पुलिस अब विकास को हर हाल में गिरफ्तार कर एनकाउन्टर में मार गिराएगी। लेकिन यूपी पुलिस के हाथ उस समय मायूसी लगी, जब आज सुबह मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने मोस्ट वांटेड विकास दुबे को गिरफ्तार करने का दावा किया। उज्जैन पुलिस ने महाकाल मंदिर के सामने से विकास को गिरफ्तार करने की बात कही। लेकिन यह पुलिस की यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।

चर्चाएं चल रही है कि विकास दुबे को गिरफ्तार नहीं किया गया बल्कि उसने सरेंडर किया। इसके लिए पूर्व नियोजित योजना बनाई गई। विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ के दो वकीलों को भी उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों वकील अपने निजी वाहन से लखनऊ से उज्जैन पहुंचे थे।

चर्चा है कि दोनों वकील उज्जैन में विकास दुबे के सरेंडर की फील्डिंग कर रहे थे। हालांकि, दोनों वकीलों का विकास दुबे सरेंडर से क्या कनेक्शन है इसकी पुलिस जांच कर रही है। असलियत क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन जिस तरह से विकास दुबे के पुलिस के हाथों में पड़ते ही मीडिया मौके पर पहुंची, उससे मामला काफी कुछ रहस्यमय हो गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि मीडिया को भी पहले से ही संकेत दे दिया गया था। इसके चलते ही मीडिया सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचा।