सोनल चौहान बोलीं, कई बार ऐसा हुआ जब रातोंरात मुझे फिल्मों से रिप्लेस कर दिया गया
फिल्म ‘जन्नत’ से डेब्यू सोनल चौहान अचानक से इंडस्ट्री पर छा गई थीं फिर अचानक गायब हो गई थीं। जब उन्होंने वापसी करना चाहा तो उन्हें वैसे काम नहीं मिला जैसा उन्हें चाहिए था। सोनल चौहान ने इसके लेकर कहा, “जब मैंने जन्नत की तो मैं बिल्कुल नई थी और एक सुपरहिट फिल्म के बाद इंडस्ट्री में खुद को कैसे बनाए रखना है, इसके बारे में मुझे पता नहीं था और न ही कोई मुझे बताने वाला था। मुझे लगता है कि इसके कारण मेरा काफी नुकसान हुआ, जिसके कारण काफी समय तक मैं फ्रस्टेशन में रही।”
उन्होंने बताया, “मैं इतनी छोटी थी कि मुझे ये भी पता नहीं चलता था कि कोई अगर मुझसे डबल मीनिंग बात कर रहा है तो उसका मतलब क्या है। या फिर अगर कोई मुझसे बुरी तरह से बात कर रहा है तो मैं कैसे उसे जवाब दूं। इसलिए आज जब उस मासूम लड़की के बारे में सोचती हूं जो मैं उस समय थी तो खुद को गले लगाने का मन करता है।”
जब सोनल से इंडस्ट्री में पनपे नेपोटिज्म को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नेपोटिज्म से कोई परेशानी नहीं है लेकिन तब बुरा लगता है कि जब फेवरेटिज्म के चक्कर में आपका काम उस इंसान को दे दिया जाता है जो उस लायक भी नहीं होता।”
सोनल चौहान ने कहा कि उन्होंने कई ऐसी फिल्में करने से मना किया है जो अच्छी नहीं लगी उन्हें। पर सोनल के साथ कई बार ऐसा हुआ कि जिन फिल्मों के लिए उन्हें साइन किया और उन्होंने उनके लिए तैयारी की वह फिल्म रातोंरात किसी और को मिल गई।
आपको बता दें कि सोनल इन दिनों अर्जुन के साथ अपनी गाने र्फुसत है आज भी के लिए खबरों में हैं। उनके इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि महज 6 दिनों में 11 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। इसके बारे में सोनम कहती हैं कि ये गाना हमनें अपने-अपने घरों में शूट किया और इसके लिए हमें 6 दिन का समय लगा जबकि अमूमन एक गाने की शूटिंग में दो या तीन दिन का समय लगता है।
