ÓñÂÓñ¥ÓñªÓÑÇ Óñ©Óñ«Óñ¥Óñ░ÓÑïÓñ╣ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÂÓñ¥Óñ«Óñ┐Óñ▓ 101 Óñ▓ÓÑïÓñù ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ©ÓñéÓñòÓÑìÓñ░Óñ«Óñ┐Óññ, ÓñÂÓñ¥ÓñªÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñªÓÑï ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ¼Óñ¥Óñª Óñ╣ÓÑÇ ÓñªÓÑéÓñ▓ÓÑìÓñ╣ÓÑç ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ

शादी समारोह में शामिल 101 लोग कोरोना पॉजिटिव, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत

कोरोना वायरस संक्रमण की एक भयावह खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आई है। यहां एक शादी समारोह में शामिल हुए 101 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। खबरों के मुताबिक, दो दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हे का अंतिम संस्कार बिना कोरोना टेस्ट के ही कर दिया गया जबकि पहले से उसमें कोविड-19 के लक्षण दिखे थे।

मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के एक गांव की है। गांव में हाल ही में आयोजित एक विवाह समारोह कई लोग शामिल हुए थे और अब कोरोना पॉजिटिव पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 350 से अधिक लोगों की ‘कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग’ कर उनकी जांच किए जाने पर पिछले कुछ दिनों के भीतर पालीगंज में 100 से अधिक लोगों में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। विवाह में शामिल हुए दूल्हे के 15 करीबी रिश्तेदार भी संक्रमितपाए गए जिन्होंने संभवत: और लोगों को संक्रमित किया।

नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया, “दूल्हा हरियाणा के गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रहा था, जो मई के अंतिम सप्ताह में अपनी शादी के लिए डीहपाली गांव स्थित अपने घर लौटा था। तिलक समारोह के कुछ दिनों बाद, उसमें लक्षण दिखने शुरू हो गए थे। शादी की तारीख 15 जून को दूल्हे को तेज बुखार था पर परिवार के सदस्यों की जिद पर उसने बुखार की दवा लेकर विवाह की रस्मों को अदा किया। दो दिन बाद 17 जून को दूल्हे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए पटना स्थित एम्स ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।”

अधिकारियों ने बताया, “प्रशासन को सूचित किए बिना ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पर किसी ने जिलाधिकारी को फोन किया और पूरे प्रकरण की जानकारी दे दी। जिसके बाद मृतक के सभी करीबी रिश्तेदारों का 19 जून को परीक्षण कराया गया। एहतियात के तौर पर 24-26 जून को जिस गांव में शादी हुई थी, वहां एक विशेष शिविर स्थापित कर 364 लोगों के नमूने एकत्र किए गए थे। उनमें से 86 लोग संक्रमित मिले।”

प्रखंड विकास अधिकारी चिरंजीव पांडेय ने बताया कि मीठा कुआं, खगारी मोहल्ला और पालीगंज बाजार के कुछ हिस्सों को पूरी तरह से सेनेटाइज किए जाने के साथ सील कर दिया गया है। संक्रमित पाए गए लोगों को इलाज के लिए बिहटा और फुलवारीशरीफ स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि बिहार की राजधानी पटना कोरोना संक्रमण के मामले में अभी पहले स्थान पर है। जिला प्रशासन की तरफ से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई है। अब तक कोरोना के बिहार में 9 हजार 988 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 2,376 एक्टिव केस हैं।