BJP Óñ¬Óñ░ Óñ╣Óñ«Óñ▓Óñ¥ÓñÁÓñ░ Óñ╣ÓÑüÓñÅ ÓñàÓñÂÓÑïÓñò ÓñùÓñ╣Óñ▓ÓÑïÓññ, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ ÓñöÓñ░ ÓñàÓñ«Óñ┐Óññ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ ÓñòÓÑï ÓñòÓÑçÓñÁÓñ▓ ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© ÓñòÓÑÇ ÓñÜÓñ┐ÓñéÓññÓñ┐Óññ

BJP पर हमलावर हुए अशोक गहलोत, कहा- मोदी और अमित शाह को केवल कांग्रेस की चिंतित

आपातकाल के ऐलान की 45वीं बरसी पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। आपातकाल के लिए कांग्रेस को कोसते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र बहाल नहीं हो पाया है। जिसके बाद अब कांग्रेस भी बीजेपी पर वापिस हमलावर हो रही है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अमित शाह के बयान को लेकर सिलसिलेवार कई सारे ट्वीट किए हैं।

अपने सबसे पहले ट्वीट में अशोक गहलोत ने लिखा, “मुझे यह देखकर आश्चर्य नहीं हुआ कि सभी विपक्षी दलों में से मोदी और अमित शाह केवल कांग्रेस के बारे में चिंतित हैं। उनकी असुरक्षा और भय स्पष्ट है क्योंकि शाह सहित सभी जानते हैं कि केवल सोनिया जी और राहुलजी के नेतृत्व में ही कांग्रेस में वर्तमान शासन के अत्याचार का सामना करने की साहस और शक्ति है।”

गांधी परिवार पर बोलते हुए उन्होंने अपने अगले ट्वीट में कहा, “यह कोई रहस्य नहीं है कि पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार के किसी भी व्यक्ति ने सत्ता की कोई भी पदवी नहीं संभाली है। उन्होंने हमेशा मेरे जैसे कांग्रेस पार्टी के कैडर और जमीनी कार्यकर्ता को प्रोत्साहित और सशक्त बनाया है और अगर हम सभी को जनता से अलग कर दिया जाता है, तो शाह इतने चिंतित क्यों हैं?”

गहलोत ने आगे कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है जिसने इस राष्ट्र के लोकतंत्र का निर्माण, संरक्षण और पोषण किया है। भारत दक्षिण एशियाई क्षेत्र में एकमात्र मजबूत कार्यशील और समृद्ध लोकतंत्र है। इस राष्ट्र के 70 वर्षों के इतिहास में कांग्रेस पार्टी द्वारा निभाई गई शानदार भूमिका के लिए धन्यवाद।