IIT Óñ¼ÓÑëÓñ«ÓÑìÓñ¼ÓÑç Óñ½ÓÑçÓñ©-ÓñƒÓÑé-Óñ½ÓÑçÓñ© Óñ▓ÓÑçÓñòÓÑìÓñÜÓñ░ Óñ¬Óñ░ Óñ░ÓÑïÓñò Óñ▓ÓñùÓñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓Óñ¥ ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓñ¥ Óñ¬Óñ╣Óñ▓Óñ¥ ÓñÅÓñ£ÓÑüÓñòÓÑçÓñÂÓñ¿ ÓñçÓñéÓñ©ÓÑìÓñƒÓÑÇÓñƒÓÑìÓñ»ÓÑéÓñƒ Óñ¼Óñ¿Óñ¥

IIT बॉम्बे बना फेस-टू-फेस लेक्चर पर रोक लगाने वाला देश का पहला एजुकेशन इंस्टीट्यूट

महामारी के चलते मुंबई के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने फेस टू फेस लेक्चर पर साल के आखिर तक रोक लगा दी। फेस-टू-फेस लेक्चर पर रोक लगाने वाला आईआईटी बॉम्बे देश का पहला एजुकेशन इंस्टीट्यूट बन गया है। यहां के डायरेक्टर सुभाशीष चौधरी ने कहा, “हम अगले सेमेस्टर तक सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस ही चलाएंगे। इससे छात्र सुरक्षित रहेंगे।”

चौधरी ने आगे कहा, “कोविड-19 की वजह से आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाई के तरीके पर फिर विचार किया गया। हम यह तय कर रहे हैं कि क्लासेस शुरू करने में देरी न हो। इसलिए ऑनलाइन क्लासेस का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। सभी स्टूडेंट्स को इस बारे में जल्द जानकारी देंगे।”

आईआईटी बॉम्बे में कुछ स्टूडेंट्स ऐसे हैं जो गरीब तबके से आते हैं। डायरेक्टर चौधरी ने इन स्टूडेंट्स को डिजिटल डिवाइस बांटने के लिए लोगों से दान की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि जो फंड जुटाए गए हैं, इनसे छात्रों के लिए लैपटॉप खरीदे जाएंगे। वर्चुअल डेटा एक्सेस के लिए इंटरनेट डेटा भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “पैसे की कमी की वजह से किसी छात्र की पढ़ाई में दिक्कत नहीं आने देंगे। हमें करीब 5 करोड़ रुपए की जरूरत है। पूर्व छात्रों ने अच्छा आर्थिक सहयोग दिया है। लेकिन, इससे जरूरत पूरी नहीं होगी। इसलिए मैंने सभी लोगों से डोनेशन की अपील की है।”

वहीं महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 3,890 नए कोरोना केस मिले हैं। जबकि 208 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 72 मौतें पिछले 48 घंटे में हुई हैं, जबकि 136 मौतें पिछले दिनों हुई हैं। राज्य में अब तक कोरोना की चपेट में आने से 6739 लोग दम तोड़ चुके हैं।

इसके साथ महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1,42,900 हो चुकी है। राज्य में अभी 62,354 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में 73,792 कोरोना मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 69,528 हो चुकी है। जबकि मुंबई में कोरोना की चपेट में आने से 3964 की मौत हो चुकी है। मुंबई में इलाज के बाद 37,008 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। यहां कोरोना के अभी 28,548 एक्टिव केस हैं। जबकि महानगर में बीते 24 घंटों में 1118 केस मिले हैं।