Óñ¬Óñ¥ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¼Óñ¿ÓÑçÓñùÓñ¥ Óñ¡ÓñùÓñÁÓñ¥Óñ¿ ÓñòÓÑâÓñÀÓÑìÓñú ÓñòÓñ¥ Óñ«ÓñéÓñªÓñ┐Óñ░, 10 ÓñòÓñ░ÓÑïÓñíÓñ╝ Óñ░ÓÑüÓñ¬Óñ»ÓÑç ÓñªÓÑçÓñùÓÑÇ ÓñçÓñ«Óñ░Óñ¥Óñ¿ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░

पाकिस्तान में बनेगा भगवान कृष्ण का मंदिर, 10 करोड़ रुपये देगी इमरान सरकार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पहला हिंदू मंदिर 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने बनने जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मंदिर के लिए भूमि पूजन समारोह मंगलवार को मानवाधिकार के संसदीय सचिव लाल चंद मल्ही द्वारा किया गया था।

लाल चंद मल्ही ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामाबाद और उसके आस-पास के इलाकों में 1947 से पहले के कई मंदिर थे, जिनमें एक सैदपुर गांव और एक कोरंग नदी के पास है। परंतु, उनका इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर राजधानी के एच-9 क्षेत्र में 20 हजार वर्ग फुट में बनाया जाएगा। धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूरुल हक कादरी ने कहा कि निर्माण की लागत सरकार वहन करेगी, जिसके निर्माण में 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए कहा गया है कि मंत्री पहले ही प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मंदिर के लिए विशेष अनुदान का मामला उठा चुके हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, इस्लामाबाद में हिंदू आबादी पिछले दो दशकों में काफी बढ़ी है। मल्ही ने इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लिए इस्लामाबाद में श्मशान की कमी पर खेद भी जताया।