ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ© ÓñòÓÑç ÓñòÓñ¥Óñ░Óñú Óñ¼ÓÑìÓñ░Óñ¥Óñ£ÓÑÇÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñÅÓñò ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé 1269 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé Óñ¿ÓÑç ÓññÓÑïÓñíÓñ╝Óñ¥ ÓñªÓñ«

कोरोना वायरस के कारण ब्राजील में एक दिन में 1269 लोगों ने तोड़ा दम

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 51 हजार 237 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 83 लाख 98 हजार 683 हो गया है। अब तक 44 लाख 14 हजार 700 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, ब्राजील में एक दिन में 1269 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि 32 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। यहां अब तक 46,510 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका (1.19 लाख) के बाद यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि देश में दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। कुछ राज्यों में केस बढ़े हैं। इसका कारण अर्थव्यवस्था का खोला जाना और देश में जारी प्रदर्शन हो सकता है। अमेरिका में 24 घंटे में 809 लोगों की जान गई है, जबकि 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में 16 जून को 17 लोगों की जान गई, जो अब तक सबसे कम आंकड़ा है। अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिका अभी कोरोना के पहली लहर की चपेट में है। यहां दूसरी लहर आना अभी बाकी है।

ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 717 हो गया है। यहां 42,153 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। यहां अब तक 71 लाख से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

फ्रांस में संक्रमण से 24 घंटे में 28 लोगों की मौत हुई है। यहां मृतकों की संख्या 29,575 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 458 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गए हैं। देश में 19,118 मरीजों की मौत अस्पतालों में हुई है। फ्रांस में कोरोना के 772 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई।