Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñòÓñ┐Óñ©Óñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑïÓñ░ÓÑìÓñÜÓñ¥ ÓñòÓÑç Óñ«ÓñéÓñíÓñ▓ ÓñàÓñºÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓñÀ ÓñÂÓñ┐ÓñÁÓñÜÓñ░Óñú ÓñòÓñ¥ÓñÂÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥, Óñ£ÓñéÓñùÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«Óñ┐Óñ▓Óñ¥ ÓñÂÓñÁ

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी की हत्या, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण काशी की हत्या कर दी गई। उनकी सिरकटी लाश मंगलवार सुबह विशालपुर के रेडी पहरी चौक के पास जंगल में मिली। वे तीन दिन से लापता था। शव का सिर अभी नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि परिजन ने कपड़ों और धड़ के आधार पर शव की शिनाख्त की है। परिजन जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं।

चांदनी-बिहारपुर के पासल गांव निवासी शिवचरण काशी का मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी एक व्यक्ति से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। उस व्यक्ति ने पासल गांव में ही जमीन खरीदी थी। मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इसी बीच 13 जून की रात करीब 9 बजे भाजपा नेता पासल चौक से पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 200 मीटर पहले लापता हो गए थे।

जिस समय भाजपा नेता गायब हुए, तब वहां लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। घटनास्थल के पास खून के निशान और उनका गमछा मिला था। हालांकि, उसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। जिस जगह पर गमछा मिला था, वहां शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा था कि हत्या के बाद उनके शव को कहीं छिपाया गया है। अब उनके गांव से 5 किमी धड़ बरामद हुआ है।