Óñ»ÓÑüÓñÁÓñò Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑÇ ÓñíÓñéÓñíÓÑç Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑÇÓñƒÓñòÓñ░ ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑÇ Óñ¼ÓÑüÓñ£ÓÑüÓñ░ÓÑìÓñù Óñ«Óñ¥Óñé ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥, Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñùÓñ┐Óñ░Óñ½ÓÑìÓññÓñ¥Óñ░

युवक ने की डंडे से पीटकर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से लगातार बुरी खबर आ रही है। हमीपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के टोलारावत गांव में एक युवक ने डंडे से पीटकर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि आरोपित बेटे ने अपने माँ से पैसे मांगे थे और माँ ने पैसे देने से इनकार कर दी। यह घटना रविवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मझगवां के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामजीत सिंह गौड़ ने सोमवार को बताया, “रविवार शाम करीब सात बजे मुठीराम अहिरवार से अलग रह रहे उसके बड़े बेटे शिवचरन (37) ने पैसा मांगा, न देने पर पिता और पुत्र के बीच झगड़ा होने लगा। इसी बीच मुठीराम की 60 वर्षीय पत्नी श्यामबाई (शिवचरन की मां) बीच-बचाव करने आई, जिसके सिर पर शिवचरन ने डंडे से कई बार प्रहार कर दिया। डंडे की चोट लगने से घायल श्यामबाई (60) की कुछ ही देर बाद घटनास्थल में ही मौत हो गयी।”

उन्होंने आगे बताया, “मुठीराम अहिरवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके बेटे शिवचरन को मां की गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मृत महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोमवार को सरकारी अस्पताल भेजा गया है।”

एसएचओ गौड़ ने यह भी बताया कि मुठीराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिवचरन अपनी पत्नी, बच्चों के साथ मां-बाप से अलग रहता है और मुठीराम व उसकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रहते हैं। शिवचरन शराब और जुए खेलने के लिए अक्सर अपने मां-बाप से पैसा मांगा करता था, जिससे झगड़ा होता रहा है।