ÓñàÓñ«Óñ┐Óññ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ Óñ¬Óñ░ Óñ░Óñ¥Óñ╣ÓÑüÓñ▓ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñºÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ©Óñ¥ ÓññÓñéÓñ£, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ©Óñ¼ ÓñòÓÑï Óñ«Óñ¥Óñ▓ÓÑéÓñ« Óñ╣ÓÑê ÔÇÿÓñ©ÓÑÇÓñ«Óñ¥ÔÇÖ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓñòÓÑÇÓñòÓññ

अमित शाह पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत

देश की सीमाओं की सुरक्षा और भारत की रक्षा नीति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।”

दरअसल, अमित शाह ने कहा था, “भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है। संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बाद पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि अगर कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है।” गृह मंत्री शाह के इसी बयान पर राहुल गांधी ने तंज कसा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लगातार केंद्र की मोदी सरकार से चीन-भारत सीमा विवाद पर रुक स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 29 मई को ट्वीट कर कहा था, “चीन के साथ सीमा की स्थिति के बारे में सरकार की चुप्पी संकट के समय में भारी अटकलों और अनिश्चितता को हवा दे रही है। भारत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए और देश को बताना चाहिए कि वास्तव में क्या हो रहा है।”

इससे पहले राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 26 मई को कहा था कि सीमा पर क्या हुआ, इसकी जानकारी सरकार को लोगों के साथ शेयर करना चाहिए। राहुल गांधी कहा था कि नेपाल के साथ क्या हुआ और क्यों हुआ, लद्दाख में क्या हो रहा है यह सब स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि लद्दाख और चीन का मुद्दा एक जीवंत मुद्दा है। इसमें पारदर्शिता की जरूरत है।