ÓñªÓñ¥Óñ░ÓÑïÓñùÓñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñªÓñ¼ÓñéÓñùÓñê ÓñªÓñ┐ÓñûÓñ¥ÓññÓÑç Óñ╣ÓÑüÓñÅ Óñ░ÓÑîÓñéÓñªÓÑÇ ÓñòÓñ┐Óñ©Óñ¥Óñ¿ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ©Óñ¼ÓÑìÓñ£ÓÑÇ, Óñ╣ÓÑüÓñÅ Óñ©Óñ©ÓÑìÓñ¬ÓÑçÓñéÓñí

दारोगा ने दबंगई दिखाते हुए रौंदी किसानों की सब्जी, हुए सस्पेंड

प्रयागराज के घूरपुर थाने में तैनात दारोगा ने साप्ताहिक सब्जी मंडी में दबंगई दिखाते हुए अपने वाहन से सब्जियां रौंद डाली थीं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने और किसानों के नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए थे।

अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। घटना स्थल पर एसएसपी ने सीओ को भेजा, सीओ ने किसानों से दारोगा के इस कार्य के लिए माफी मांगी और उनके नुकसान की भरपाई की। दरअसल, दारोगा सुमित आनन्द घूरपुर की साप्ताहिक सब्जी मंडी में पहुंचे थे।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होते देख दरोगा इतने आग बबूला हो गए कि सरकारी गाड़ी से किसानों की सब्जियों को रौंद डाला। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सीएम योगी ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए दारोगा को तत्काल सस्पेंड करने और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दे दिए। निर्देश पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ एसएसपी ने सीओ को मौके पर भेजकर किसानों से माफी मांगते हुए उनके नुकसान की भरपाई भी कराई।

मिली जानकारी के अनुसार, सीओ ने 11 किसानों को मौके पर जाकर मुआवजा दिया है। और जो किसान रह गए उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन्हें उनके नुकसान के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि इसकी भरपाई दारोगा के वेतन से की जाएगी। उन्होंने विभागीय कार्रवाई के भी आदेश देने की जानकारी दी और बताया कि दारोगा को जनपद में न रखने की संस्तुति भी विभाग के बड़े अधिकारियों से की गई है।