ÓñƒÓñ┐ÓñòÓñƒÓÑëÓñò Óñ©ÓÑìÓñƒÓñ¥Óñ░ ÓñöÓñ░ BJP Óñ¿ÓÑçÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ©ÓÑïÓñ¿Óñ¥Óñ▓ÓÑÇ Óñ½ÓÑïÓñùÓñ¥Óñƒ Óñ¿ÓÑç ÓñÁÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓññÓñ┐ ÓñòÓÑï Óñ«Óñ¥Óñ░Óñ¥ ÓñÑÓñ¬ÓÑìÓñ¬Óñí, ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓

टिकटॉक स्टार और BJP नेत्री सोनाली फोगाट ने व्यक्ति को मारा थप्पड, वीडियो वायरल

‘टिकटॉक’ स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शुक्रवार दोपहर का है। वीडियो में सोनाली एक व्यक्ति को थप्पड़ मार रही है। यह वीडियो बालसमंद गांव के अनाज मंडी का है। सोनाली हिसार मार्केट कमेटी सचिव को थप्पड़ मारते दिख रही हैं।

इसके बाद सोनाली समर्थकों ने भी सचिव के साथ हाथापाई की। बात बढ़ते देख वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुला लिया। फिर दोनों पक्ष बालसमंद पुलिस चौकी पहुंचे। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सचिव द्वारा माफी मांगने के बाद मामले में बिना कार्रवाई किए निपटारा हो गया।

पहले वीडियो में सोनाली फोगाट कर्मचारी को थप्पड़ मार रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में वे चप्पल से कर्मचारी को पीट रही हैं। वीडियो में सोनाली फोगाट कर्मचारी को कह रही हैं कि तेरी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बोलने की। तेरे घर में मां-बहन नहीं हैं क्या? विवाद एक शेड बनाने को लेकर था। किसानों का मुद्दा लेकर सोनाली फोगाट गई थी, जिसके बाद वहां विवाद हुआ।

वीडियो बालसमंद अस्थाई मंडी में खड़े किसी शख्स ने बनाया है। इसमें सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी को कह रही हैं, “आपको जितने थप्पड़ मारे जाएं, उतने कम हैं।” इतना कहकर सोनाली फोगाट ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। सेक्रेटरी बैठे-बैठे गिड़गड़ाता रहा। वह रोने लगा।

वीडियो में फोगाट कहती नजर आ रही हैं, “आपने कैसे ये बात कही? मेरे मुंह से किसी के लिए एक शब्द नहीं निकलता। मारना तो दूर की बात है। आपके घर में मां-बहन नहीं हैं क्या? क्या सोचकर आपने ये शब्द बोलें। काम की छोड़ो, एक औरत को भद्दा मजाक बोलना किसने सिखाया आपको।” सोनाली फोगाट आगे कहती दिखती हैं कि थाना इंचार्ज को बुलाओ। वीडियो में खड़े आसपास खड़े लोग सोनाली फोगाट का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। जबकि कर्मचारी तख्त पर बैठा-बैठा अपनी सफाई दे रहा है।