Óñ½Óñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ«Óñ«ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ¼Óñ¥Óñ©ÓÑü ÓñÜÓñƒÓñ░ÓÑìÓñ£ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥ ÓñªÓÑüÓñ¿Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑï ÓñàÓñ▓ÓñÁÓñ┐ÓñªÓñ¥, Óñ«ÓÑüÓñéÓñ¼Óñê Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓ÓÑÇ ÓñàÓñéÓññÓñ┐Óñ« Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©

फिल्ममेकर बासु चटर्जी ने कहा दुनिया को अलविदा, मुंबई में ली अंतिम सांस

मशहूर फिल्ममेकर बासु चटर्जी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने 90 साल की उम्र में मुंबई में अपनी अंतिम सासें ली हैं। इस खबर से सामने आते ही बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

शुजित सरकार ने बासु दा के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके निधन पर शुजित ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी पहली नौकरी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बासु दा के साथ बंगाली टीवी सीरियल के लिए थे। जिसे सीआर पार्क दिल्ली में शूट किया गया था। इनकी आत्मा को शांति मिले।”

https://twitter.com/ShoojitSircar/status/1268445806912299008?s=20

अमिताभ बच्चन फिल्ममेकर बासु दा के साथ साल 1979 में आई फिल्म ‘मंजिल’ में काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन बासु दा ने किया था। दुख की खबर सुनकर बिग बी ने लिखा, “बासु चटर्जी के निधन पर दुआएं और संवेदना। एक शांत, मृदु भाषी और सज्जन इंसान। उनकी फिल्म मध्य भारत की जिंदगियों को दर्शाती हैं। उनके साथ मंजिल फिल्म की है। एक दुख भरा नुकसान। इस मौसम में ज्यादातर उनका ‘रिम झिम गिरे सावन’ याद आता है। ये गाना उनकी फिल्म ‘मंजिल’ का है जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।”

बासु चटर्जी के निधन की खबर से शबाना आजमी बेहद दु:खी हैं। अपना दुख जाहिर करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं, “अंदर से काफी दुखी हूं बासु चटर्जी के निधन की खबर से। कई फिल्में देने वाले फिल्ममेकर। मेरा सौभाग्य था उनके साथ 3 प्यारी फिल्में ‘स्वामी’, ‘अपने पराए’ और ‘जीना यहां’ की हैं। सभी जिंदगी से भरे किरदार।”

एक्टर राज बब्बर ने बासु दा की सराहना करते हुए लिखा, “शायद कोई भी एक मिडिल क्लास आदमी की आकांक्षाओं और चिंता को व्यक्त नहीं कर सकता जैसा बासु चटर्जी ने किया है। उनकी स्क्रिप्ट एक आम आदमी से काफी मिलती-जुलती और करीब होती थीं। कलाकार आज जा चुके हैं। आपकी जगह हमारे दिलों में हमेशा रहेगी।”

बासु दा का जन्म तो राजस्थान के अजमेर में हुआ था, लेकिन उन्होंने होश मथुरा में संभाला था। यहीं पर उन्होंने इंटरमिडिएट तक पढ़ाई की। बासु दा के पिता रेलवे में थे, इसलिए उनका ट्रांसफर होता रहता था। अलग-अलग वक्त पर दिए विभिन्न इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जीवन यात्रा के बारे में बताया था।