Óñ¬ÓÑìÓñ░Óñ┐Óñ»ÓñéÓñòÓñ¥ ÓñÜÓÑïÓñ¬ÓñíÓñ╝Óñ¥ Óñ¿ÓÑç ÓñÂÓÑçÓñ»Óñ░ ÓñòÓÑÇ Óñ¿Óñ┐Óñò ÓñòÓÑç Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ¬Óñ╣Óñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑüÓñ▓Óñ¥ÓñòÓñ¥Óññ ÓñòÓÑÇ ÓññÓñ©ÓÑìÓñÁÓÑÇÓñ░

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक के साथ पहली मुलाकात की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में ये कहा जा सकता है कि बेहद कम समय में दोनों ने एक दूसरे के साथ इतनी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग बना ली कि आज पूरे विश्व के पॉवर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। शादी से पहले दोनों ज्यादा समय से एक दूसरे को नहीं जानते थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उस दिन को याद किया है जब दोनों ने साथ में पहली फोटो क्लिक की थी।

https://www.instagram.com/p/CAoFmbWDztj/

प्रियंका ने फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। शेयर की गई फोटोज में प्रियंका और निक स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों ने ही कैप पहन रखी है। प्रियंका ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- दो साल पहले आज ही के दिन मैंने और निक ने पहली बार एक साथ फोटो क्लिक की थी। उस दिन के बाद से हर दिन तुम मेरे जीवन में ढेर सारी खुशियां और आनंद लेकर आए हो। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। अपने साथ मेरा जीवन अद्भुत बनाने के लिए निक जोनस आपका शुक्रिया। अभी हमें एक लंबा सफर तय करना है।

https://www.instagram.com/p/CAoIhmvDboE/

निक जोनस ने भी प्रियंका चोपड़ा संग हैट लगाए हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने अपनी पहली मुलाकात के दिनों की यादें ताजा करते हुए कैप्शन में लिखा है- दो साल पहले इस खूबसूरत महिला के साथ मैं पहली बार डेट पर गया था। ये दो साल मेरे जीवन के सबसे शानदार दो साल रहे हैं। ये सोचना ही मुझे सुखद एहसासों से भर देता है कि मैं कितना सौभाग्यशाली हूं जो मुझे तुम्हारे साथ अपना सारा जीवन बिताना है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। दो साल मुबारकबाद। बता दें प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की।दोनों की शादी साल 2018 में बेहद सुर्खियों में रही थी, और शादी की फोटोज को भी खूब पसंद किया गया था।