Óñ©Óñ¼ÓÑìÓñ£ÓÑÇ Óñ¼ÓÑçÓñÜÓñ¿ÓÑç ÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑç ÓñòÓñ¥ Óñ¼ÓÑçÓñƒÓñ¥ Óñ¼Óñ¿Óñ¥ Óñ¼Óñ┐Óñ╣Óñ¥Óñ░ Óñ¼ÓÑïÓñ░ÓÑìÓñí ÓñƒÓÑëÓñ¬Óñ░, Óñ╣Óñ┐Óñ«Óñ¥ÓñéÓñÂÓÑü ÓñòÓÑï Óñ«Óñ┐Óñ▓ÓÑç 481 ÓñàÓñéÓñò

सब्जी बेचने वाले का बेटा बना बिहार बोर्ड टॉपर, हिमांशु को मिले 481 अंक

आज बिहार बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें रोहतास जिले के हिमांशु राज बिहार टॉपर हुए हैं। हिमांशु को कुल 481 अंक मिले हैं। वह रोहतास जिले के जनता हाई स्कूल तेनुअज के विद्यार्थी हैं।

वहीं समस्तीपुर के दुर्गेश कुमार 480 अंकों के साथ राज्य में दूसरे स्थान पर हैं। वह एसके हाई स्कूल जितवारपुर के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर भोजपुर के श्री हरकेन कुमार जैन ज्ञान स्थली आरा के छात्रा शुभम कुमार हैं। उन्हें 478 अंक मिले हैं।

बिहार बोर्ड में इस बार 14 लाख 94 हजार 71 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। इनमें से 7 लाख 29 हजार 213 छात्राएं थीं। बिहार टॉपर हिमांशु राज रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड के तेनुअज पंचायत के नटवार कला गांव वार्ड नं 10 में रहते हैं।

हिमांशु राज के पिता का नाम सुभाष सिंह है। वो सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। बिक्रमगंज के तटवार बाजार में सब्जी बेचते हैं। जबकि हिमांशु के मां मंजू देवी कुशल गृहिणी हैं।

हिमांशु बेहद लगनशील और परिश्रमी विद्यार्थी रहे हैं। हिमांशु ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी। वह दिन में करीब 14 घंटे पढ़ाई करते थे। हिमांशु सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।

बता दें कि इस बार कुल 80.59% विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें से 4,03,392 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 524217 सेकेंड डिवीजन से और 2,75,402 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। कुछ 12 लाख 2 हजार, 30 विद्यार्थी पास हुए हैं।