24 ÓñÿÓñéÓñƒÓÑïÓñé Óñ«ÓÑçÓñé ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ Óñ©ÓÑç 146 Óñ▓ÓÑïÓñùÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓññ, 6,535 Óñ¿ÓñÅ Óñ«Óñ¥Óñ«Óñ▓ÓÑç ÓñåÓñÅ Óñ©Óñ¥Óñ«Óñ¿ÓÑç

24 घंटों में कोरोना से 146 लोगों की मौत, 6535 नए मामले आए सामने

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1 लाख 45 हजार के करीब हो गई है। जबकि 4,1724 लोगों की मौत हो चुकी है। covid19india.org के मुताबिक, भारत में मंगलवार 09:51 बजे सुबह तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,45,354 हो चुकी है। जबकि 4,174 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में सक्रिय मामलों की संख्या 80,463 है। हालांकि, 60,706 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 6,535 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 146 मौतें हुई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 1,45,380 हो गई है। 80,722 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 60,490 होकर डिस्चार्ज लौटे हैं।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 194 नए मामले सामने आए और 10 मौतें हुई हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6859 है, जिनमें से 3571 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 300 है।

राजस्थान में कल रात 9 बजे तक 272 नए कोरोना मामले सामने आए हैं; कुल मामलों की संख्या 7300 हो गई है। आज 4 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या यहां 167 हो गई।

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय मुताबिक, राज्य में आज कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां कुल मामलों की संख्या 6497 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 169 है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2436 नए मामले दर्ज किए गए; आज 60 मौतें और 1186 डिस्चार्ज भी हुए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52667 हो गई, जिसमें 1695 मौतें और 15,786 डिस्चार्ज शामिल हैं। वहीं मुंबई में आज 1430 नए कोविड19 पॉजिटिव मामले सामने आए और 38 मौतें हुई हैं। कुल मामले बढ़कर 31,789 हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 1026 हो गई।

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुजरात में 405 नए कोविड19 मामले सामने आए हैं। कुल मामले बढ़कर 14,468 हो गए, जिनमें 6636 ठीक/डिस्चार्ज और 888 मौतें शामिल हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 149 नए कोविड19 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3,816 है।

सूचना और जनसंपर्क विभाग, पंजाब सरकार के मुताबिक, पंजाब में 21 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं; मामलों की कुल संख्या 2081 हो गई है। राज्य में अब 128 सक्रिय मामले हैं।

आज सीआरपीएफ में 4 नए कोविड19 मामले मिले हैं। सभी दिल्ली से मिले हैं। सीआरपीएफ में 141 सक्रिय मामले, 220 ठीक हो चुके मामले और 2 मौतों सहित कुल मामले 363 हो गए हैं।