ÓñÅÓñòÓÑìÓñƒÓñ░ ÓñòÓñ┐Óñ░Óñú ÓñòÓÑüÓñ«Óñ¥Óñ░ ÓñòÓñ¥ ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñƒÓÑçÓñ©ÓÑìÓñƒ ÓñåÓñ»Óñ¥ Óñ¬ÓÑëÓñ£Óñ┐ÓñƒÔÇìÓñ┐ÓñÁ, ÓñòÓñ┐ÓñÅ ÓñùÓñÅ Óñ╣ÓÑïÓñ« ÓñòÓÑìÓñÁÓñ¥Óñ░ÓñéÓñƒÓÑÇÓñ¿

एक्टर किरण कुमार का कोरोना टेस्ट आया पॉजिट‍िव, किए गए होम क्वारंटीन

एक्टर किरण कुमार को कोरोना वायरस पॉजिट‍िव पाया गया है। हाल ही में उन्होंने अपना मेड‍िकल टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई। रिपोर्ट आने के बाद फिलहाल उन्हें होम क्वारनटीन में रखा गया है।

मीडिया से बातचीत में एक्टर ने कहा, “मैं ठीक था और मुझमें कोई लक्षण भी नहीं थे। 14 मई को मेड‍िकल चेकअप के लिए हॉस्प‍िटल गया था। जहां Covid-19 टेस्ट जरूरी था। तो मैंने भी खुद का टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिट‍िव आया।”

किरण कुमार से पहले बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए हैं। इसमें सबसे पहला नाम बॉलीवुड सिंगर कन‍िका कपूर का है। उनके बाद प्रोड्यूसर करीम मोरानी, उनकी दोनों बेट‍ियां शजा और जोआ मोरानी कोरोना पॉजिट‍िव पाई गईं थी।

सही समय पर इलाज और सावधानी बरतने के कारण वे तीनों जल्द ही अस्पताल से घर वापस आ गए थे। लेकिन मुझमें ना उस वक्त कोरोना के कोई लक्षण थे और ना अब हैं। ना बुखार है, ना जुकाम,मैं ठीक हूं और खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है।

मेड‍िकल टेस्ट 10 दिन पहले हुआ था और अब तक कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। मेरा पर‍िवार सेकेंड फ्लोर में रहता है और इस वक्त मैं तीसरे माले पर रह रहा हूं। 26 या 27 मई को मेरा दूसरा टेस्ट होगा। वैसे अभी तो मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 32 हजार 6 हो गई है। पिछले रविवार, यानी 16 मई को संक्रमितों की संख्या 90 हजार 649 थी। इस दिन तक 34 हजार 257 मरीज ठीक हो चुके थे। जबकि 2872 की मौत हुई थी।

आज सुबह तक देश में 1 लाख 31 हजार 422 संक्रमित थे। 54 हजार 385 मरीज ठीक हो चुके थे और 3867 की मौत हो चुकी थी। यानी बीते 7 दिन में 40 हजार 773 मरीज बढ़े, 20 हजार 128 ठीक हुए और 995 मरीजों की मौत हुई।