Óñ╣Óñ┐Óñ░Óñ¥Óñ©Óññ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñùÓñÅ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓñ¥ÓñéÓñùÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ© ÓñàÓñºÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓñÀ ÓñàÓñ¿Óñ┐Óñ▓ ÓñÜÓÑîÓñºÓñ░ÓÑÇ

हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस बात की जानकारी खुद अनिल चौधरी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो डालें हैं जिसमें वो कह रहे हैं कि मुझे मेरे निवास स्थान पर पुलिस द्वारा डिटेंड किया गया है, पता नहीं क्यों? जैसे ही पता चलेगा आपको सूचित करूंगा।

वीडियो में अनिल चौधरी ने कहा, “नमस्कार मैं चौधरी अनिल कुमार दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। आज जैसे ही मैं सोकर उठा तो मेरे घर पर हमारे एरिया के एसएचओ पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुझे डिटेन किया गया है। मैं घर से बाहर नहीं जा सकता हूं। मुझे नहीं मालूम क्यों? लेकिन अगर मुझे जानकारी देंगे तो फिर आपको भी बताऊंगा क्यों?”

वहीं अनिल चौधरी को हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर आपत्ति जताई और सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक और जहां सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद में पूरी तरह विफल साबित हुई। दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष उनकी मदद के लिए दिन रात लगे हुए हैं, आज दिल्ली पुलिस द्वारा अनिल चौधरी को डिटेन कर लिया गया है, हम सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़ी निंदा करते है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि अनिल चौधरी मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किये जिस वक्त वो प्रवासी मजदूरों के साथ थे। उल्लेखनीय है कि कोरोना संकट की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत प्रवासी मजदूरों को हुई है। मजदूर वापस अपने घरों के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं।

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर भी रोज हजारों मजदूरों को पैदल जाते देखा जा रहा है। शनिवार को राहुल गांधी ने दिल्ली की सड़कों पर उतरकर कई प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस पर मजदूरों का कहना है कि राहुल गांधी ने सभी मजदूरों को मास्क, खाना और पानी दिए थे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से बोलकर गाड़ियां मंगवाईं और मजदूरों को घर तक भेजने का इंतजाम करवाया था।