ÓñåÓñéÓñºÓÑìÓñ░ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñªÓÑçÓñ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣Óñ¥Óñê ÓñƒÓÑçÓñéÓñÂÓñ¿ Óñ¬ÓÑïÓñ▓ ÓñƒÓñòÓÑìÓñòÓñ░Óñ¥Óñ»Óñ¥ ÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑêÓñòÓÑìÓñƒÓñ░, 9 Óñ«Óñ£ÓñªÓÑéÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ«ÓÑîÓñòÓÑç Óñ¬Óñ░ Óñ«ÓÑîÓññ

आंध्र प्रदेश में हाई टेंशन पोल से टकराया ट्रैक्टर, 9 मजदूरों की मौके पर मौत

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में गुरुवार की शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। प्रकाशम जिले में ओंगोले राजस्व डिवीजन के नागुलुप्पलापाडु गांव में एक ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकरा गई। ट्रैक्टर में 30 मजदूर थे। जिनमें नौ मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में छह व्यक्ति एक ही परिवार के थे। पुलिस ने घायलों को ओंगोल शहर के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे हुई। रोजाना की तरह ट्रैक्टर से करीब 30 मिर्च खेत मजदूरों को काम खत्म होने के बाद उन्हें उनके घर ले जाया जा रहा था। गांव जाते समय अचानक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और बिजली के पोल से टकरा गया। जिसके बाद बिजली के तार लोगों पर गिर गए और लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में मरने वालों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में पीका कपेश्वर अम्मा (50), नुक्थोती लक्ष्म्मा (65), काकुमानु रमा देवी (55), कुमारी (45), रामसरी (40), रवि शंकर (20), शिवा (17), मोनिका (18) और अमूल्य (18) के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि हादसे में 20 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि दो की हालत गंभीर है और उन्हें ओंगोल शहर के रिम्स अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन ने दुख जताया है।

बता दें कि इससे पहले तीन अलग-अलग हादसों में भी कई मजदूरों की मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में बस ने मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 6 की मौत हो गई । बिहार में भी एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हुई है।