ÓñºÓÑïÓñ¿ÓÑÇ Óñ¿ÓñÅ Óñ▓ÓÑüÓñò Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñÅ Óñ¿Óñ£Óñ░, Óñ½ÓÑêÓñéÓñ© Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ╣Óñ¥ Óñ¡Óñ▓ÓÑç Óñ╣ÓÑÇ Óñ¼ÓÑéÓñóÓñ╝ÓÑç Óñ╣ÓÑï ÓñùÓñÅ Óñ¬Óñ░ Óñ╣ÓÑêÓñé ÓñÂÓÑçÓñ░

धोनी नए लुक में आए नजर, फैंस ने कहा भले ही वह बूढ़े हो गए पर हैं शेर

भारत के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी कुछ दिनों से सबकी नजरों से दूर थे। उनकी बेटी ज़ीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें धोनी नए लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे सफ़ेद दाढ़ी में दिख रहे हैं। दरअसल, धोनी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। ऐसे में फैंस के बीच यह जानने की जिज्ञासा बनी रहती है कि आखिर वह आज-कल कहां हैं क्या कर रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ही समय-समय पर धोनी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

https://www.instagram.com/tv/B_7eILdnn1v/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही साक्षी धोनी ने एक वीडियो जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया। जिसमे बेटी जीवा के साथ धोनी खेलते और बाते करते नजर आ रहे है। साथ ही इस में धोनी नए लुक में नजर आ रहे है। इस वीडियो में धोनी टी-शर्ट पर पैंट पहने हैं। उनके बाल बहुत छोटे हैं और वह ‘फुल बियर्ड’ लुक में दिख रहे हैं। जिसमे धोनी की पूरी दाढ़ी सफेद नजर आ रही है। फैंस इसे वीडियो को देख  हैरान भी हैं और निराश भी। उन्हें लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट का यह दिग्गज अब बूढ़ा हो गया है।

तो कुछ फैंस ने कहा कि धोनी भले ही बूढ़े हो गए हो लेकिन वह अब भी शेर हैं जो शिकार करना जानता हैं। फैंस को उम्मीद है कि जब धोनी मैदान पर लौटेंगे तो वह फिर उसी फॉर्म में होंगे। धोनी इससे पहले भी इस लुक में नजर आ चुके हैं। वह भारतीय टीम के लिए खेलते हुए आमतौर पर क्लीन शेव्ड होते हैं। लेकिन साल 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए वह इस लुक में दिखाई दिए थे और लोगों ने इसे डैडी बियर्ड लुक कहा था। दरअसल, धोनी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं।

पिछले साल हुए वर्ल्ड कप के बाद से वह क्रिकेट मैदान पर नहीं लौटे। ऐसे में जिस तरह से धोनी धीरे-धीरे बीसीसीआई और इंडियन क्रिकेट से गायब हो रहे हैं उसे देखते हुए अब ये ही लग रहा है कि अब इस धोनी की वापसी मुश्किल है। इससे पहले कयास लग रहे थे कि धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में चुने जा सकते हैं। पर कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल टल गया है। ऐसे में धोनी की वापसी होगी या नहीं ये सवाल काफी बड़ा है। साथ ही सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों ने भी ये कहा है कि अब टीम इंडिया ने धोनी से आगे देखना शुरू कर दिया है।