Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑÇÓñ» Óñ░Óñ¥Óñ£ÓñºÓñ¥Óñ¿ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé 17 Óñ«Óñê ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥Óñª ÓñÜÓñ▓ Óñ©ÓñòÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑê Óñ«ÓÑçÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑï, Óñ¼Óñ©, ÓñæÓñƒÓÑï ÓñöÓñ░ ÓñƒÓÑêÓñòÓÑìÓñ©ÓÑÇ!

जल्द शुरू हो सकती पब्लिक ट्रांसपोर्ट, करना होगा कुछ दिशानिर्देशों का पालन

देश में जारी कोरोना संकट के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के बस और कार ऑपरेटरों को आश्वासन दिया है कि सरकार उनकी समस्याओं के बारे में पूरी तरह से जागरूक है और उनके मुद्दों का समाधान करने में उनका पूरा समर्थन करेगी। सरकार ने यह संकेत दिये हैं कि कुछ दिशानिर्देशों के साथ सार्वजनिक परिवहन को जल्द शुरू किया जा सकता है।

बस और कार ऑपरेटर्स कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों द्वारा उठाई गई चिंताओं का जवाब देते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय सार्वजनिक परिवहन के लंदन मॉडल को अपनाना चाहता है, जहां सरकारी धन कम से कम है और निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाता है। उन्होंने भारतीय बस और ट्रक निकायों के खराब मानकों की ओर भी इशारा किया। गडकरी ने उनकी अच्छी प्रथाओं को अपनाने पर जोर दिया, जो लंबे समय में स्वदेशी उद्योग के लिए आर्थिक रूप से व्यवहार्य होगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस और कार ऑपरेटर्स कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘परिवहन और राजमार्गों को खोलना जनता के बीच विश्वास पैदा करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन जल्द ही कुछ दिशानिर्देशों के साथ खुल सकता है।

देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। Covid-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 50,000 के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोनावायरस से अब तक 1,694 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 49,391 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,958 नए मामले सामने आए हैं और 126 लोग इसकी वजह से जान गंवा चुके हैं। इस बीमारी से अब तक 14,183 मरीज ठीक को चुके हैं कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाया गया, जो कि 17 मई तक लागू रहेगा। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बसों और कारों के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और हैंड वाश, सैनिटाइजिंग, फेस मास्क जैसे सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने के प्रति आगाह किया।