Óñ░Óñ╣Óñ©ÓÑìÓñ»Óñ«Óñ»ÓÑÇ ÓññÓñ░ÓÑÇÓñòÓÑç Óñ©ÓÑç ÓñùÓñ¥Óñ»Óñ¼ Óñ╣ÓÑüÓñê Óñ¼ÓÑêÓñƒ ÓñÁÓÑéÓñ«ÓÑçÓñ¿, ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑç ÓñòÓñê Óñ░Óñ¥Óñ£ Óñ©ÓÑç ÓñëÓñáÓñ¥ Óñ©ÓñòÓññÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé Óñ¬Óñ░ÓÑìÓñªÓñ¥

रहस्यमयी तरीके से गायब हुई बैट वूमेन, कोरोना के कई राज से उठा सकती हैं पर्दा

चीन में वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी की बड़ी वॉयरोलॉजिस्ट ‘बैट वूमेन’ नाम से मशहूर शी झेंगिल रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई हैं। उनके बारे में यह बताया जाता है कि वो वुहान की लैब और कोरोना वायरस से जुड़े कई राज जानती हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कोरोना वायरस को लेकर बहुत-सी खुफिया बातें जानती हैं। हालाँकि, इस बात से साफ़ इनकार किया जा रहा है कि उनकी ओर से पश्चिमी देशों को इस वायरस के बारे में बहुत सी जानकारी लीक की गई है।

पश्चिमी देशों को जानकारी देने का आरोप

चीन के वुहान लैब में कार्यरत शी झेंगिल को बैट वूमेन भी कहा जाता है। चमगादड़ों और उसपर लेकर बहुत से रिसर्च को लेकर दीवानगी की वजह से उन्हें ये नाम दिया गया है। वो चमगादड़ों में मौजूद वायरस पर भी रिसर्च करती हैं। चीन के सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली है कि शी झेंगिल ने कोरोना वायरस को लेकर बहुत-सी जानकारी पश्चिमी देशों को दी हैं। चीन की स्टेट मीडिया की ओर से भी इस बारे में जानकारी दी।

ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, शी झेंगिल ने इस अफवाह के फैलने के पश्चात् इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने पश्चिमी देशों को जानकारी लीक करने के आरोपों को अफवाह बताया और चीन की सोशल मीडिया वीचैट पर लिखा, दोस्तों मेरे और मेरे परिवार के लिए सबकुछ ठीक है। इसके बाद ही उन्होंने तकरीबन अपनी 9 ताजा तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

‘कुछ भी गलत नहीं किया’

इसके बाद ही शी झेंगिल ने वुहान लैब के डायरेक्टर के लिए एक पोस्ट लिखा।वह लिखती है कि चाहे कितनी भी मुश्किल आए, मैं कोई जानकारी लीक नहीं करुँगी। हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। विज्ञान पर भरोसा रखते हुए मैं यह कह भी सकती हूं कि एक दिन सारे बादल छंट जाएंगे और सूरज की रोशनी साफ दिखाई देने लगेगी।

बताया जा रहा है कि शी के बारे में चल रही अफवाहों से वह बेहद चिंतित हैं। विदेशों की सोशल मीडिया की एक ताजा अफवाह में यह कहा जा रहा है कि वुहान लैब की डायरेक्टर शी झेंगिल ने कुछ खुफिया जानकारियां पेरिस के दूतावास में दी हैं। जबकि रिपोर्ट में यह अभी तक नहीं बताया जा रहा है कि शी झेंगिल कहां पर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अचानक से ऐसे पोस्ट्स की बाढ़ आ चुकी है जिसमें वुहान लैब पर कोरोना वायरस के लीक होने के आरोप लगाया रहा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लगाए आरोपों वाले पोस्ट भी हैं। इसी के साथ ही दुनियाभर के टॉप लीडरशिप द्वारा उठाए गए सवाल हैं।

एक यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि वो पिछले साल दिसंबर से गायब क्यों हैं। पिछले ही साल दिसंबर में सबसे पहले वायरस का संक्रमण फैला था। वुहान लैब से ये पूरी दुनिया में फैला. इसके बाद से ही शी झेंगिल की कोई खबर नहीं मिली है। बहुत सी रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि चीन की सरकार ने उनका मुंह बंद कर रखा है, क्योंकि 2 जनवरी को वह कोरोना वायरस का जीनोम अनलॉक कर चुकी थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वो पश्चिमी देशों को जानकारी लीक कर चुकी हैं।