Óñ¬ÓññÓñ┐ Óñ¿ÓÑç Óñ«Óñ¥ÓñéÓñùÓÑç ÓñÂÓñ░Óñ¥Óñ¼ ÓñûÓñ░ÓÑÇÓñªÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ¿ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑêÓñ©ÓÑç, ÓñªÓÑçÓñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ ÓññÓÑï ÓñòÓñ░ ÓñªÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥

अपने अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बेटे को मां ने अपने प्रेमी से कत्ल करवाया

हरियाणा के सिरसा जिले के संतनगर गांव में शुक्रवार की रात मां के अवैध संबंधों के चलते बेटे की जान चली गई। मृतक युवक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी का कुलदीप नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इस बारे में उसके बेटे रघुबीर को पता चल गया था। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बेटे को कुलदीप ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोप महिला के प्रेमी पर है कि उसने 3-4 अन्य के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी और शव को एक दूसरे किसान के खेतों में फेंक दिया।

शुक्रवार को रघुबीर रोजाना की भांति मजदूरी के लिए गया था। आरोप है कि देर शाम घर लौटते वक्त कुलदीप व उसके तीन-चार अन्य साथी उसे जबरदस्ती उठाकर खेतों में ले गए। वहां तेजधार हथियार से गला रेतकर रघुबीर की हत्या कर दी। हत्या का शक उस पर न हो, इसके लिए रघुबीर ने गांव के ही किसान दलजीत सिंह के खेतों में शव को डाल दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी समेत तीन अन्य को हिरासत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ओमप्रकाश ने बताया कि जब देर रात्रि तक रघुबीर घर नहीं लौटा तो उसे चिंता हुई। उसने गांव में काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लगा। सुबह उसे पता चला कि रघुबीर का शव खेतों में पड़ा है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कुलदीप व तीन अन्य को हिरासत में लिया।

रानियां थाना प्रभारी साधुराम का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। सख्ती से पूछने पर चारों ने पूरी कहानी बता दी, जिसके बाद मृतक के पिता के बयानों के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।