Óñ£Óñ¥Óñ«Óñ┐Óñ»Óñ¥ ÓñòÓÑç Óñ╣ÓÑëÓñ©ÓÑìÓñƒÓñ▓ ÓñòÓÑï ÓñûÓñ¥Óñ▓ÓÑÇ ÓñòÓñ░Óñ¿ÓÑç ÓñòÓñ¥ ÓñåÓñªÓÑçÓñÂ, Óñ£ÓÑüÓñ▓Óñ¥Óñê ÓññÓñò Óñ░Óñ╣ÓÑçÓñùÓÑÇ Óñ¼ÓñéÓñª

जामिया के हॉस्टल को खाली करने का आदेश, जुलाई तक रहेगी बंद

कोरोना वायरस महामारी के खतरे को देखते हुए 14 दिन लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। साथ ही केंद्र सरकार ने मजदूरों और स्टूडेंट्स को घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसलिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुक्रवार देर शाम छात्रों को (गर्ल्स और ब्यॉयज) हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को अपने घर जाने को कहा है। प्रबंधन ने अपने स्टूडेंट्स से कहा कि चूंकि सरकार ने परिवहन व्यवस्था की सुविधा शुरू कर दी है। इसलिए आप सभी अपने-अपने घर चले जाएं। अभी होने वाले सभी एग्जाम स्थगित कर दिया गया है।

बता दें जामिया-मिलिया-इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी करके सूचना दी है कि यूनिवर्सिटी जुलाई तक बंद रहेगी। संस्थान ने कहा है कि हम विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मई से लेकर जुलाई तक विश्वविद्यालय को बंद कर रहे हैं। क्योंकि इसी महीने के बीच में गर्मियों की छुट्टियां भी होती है। इसलिए संस्थान अब अगस्त में खोला जाएगा। लेकिन कब खुलेगी इसकी डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, अगला सत्र सितम्बर 2020 से शुरू करने का फैसला लिया गया है।

रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी की ओर से छात्रों, शिक्षकों और कर्मियों के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि कोविड-19 से बचाव के चलते लॉकडाउन बढ़ने और यूजीसी की 29 अप्रैल की गाइडलाइन के तहत यह फैसला लिया गया है। साथ में ये भी कहा गया है कि दाखिला आवेदन पत्र भरने की डेट बढ़ाई जाएगी। इसकी जानकारी 4 मई के बाद जारी की जाएगी। इसी के आधार पर दाखिला आवेदन पत्र और दाखिला प्रवेश परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश बनेंगे। इस दौरान लाइब्रेरी व सभी विभाग भी बंद रहेंगे।

जामिया में पहले से पढ़ाई कर रहे विभिन्न डिग्री प्रोग्राम के छात्रों के लिए अगस्त में विश्वविद्यालय ओपन होगा। नए एडमिशन लेने वाले बच्चों का सत्र सितम्बर से शुरु होगा। लेकिन यह देश में कोरोना के हालात पर निर्भर होगा। इसलिए विश्वविद्यालय अगस्त में किस डेट से खोला जाएगा, इसकी घोषणा बाद में की जाएगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के तरफ से जो नोटिफिकेशन जारी की गई है। उसमें लिखा गया है कि हॉस्टल में सैनेटाइजेशन, क्वारेंटीन की प्रक्रिया को शुरू किया जाने वाला है। इसलिए गर्मियों की छुटिटयों की अवधि में विश्वविद्यालय कैंपस और हॉस्टल को सैनिटाइज करने का काम होगा।

ऐसे में हॉस्टल को खाली कराया जा रहा है। यूनिवर्सिटी की ओर से यह भी कहा गया है कि संस्थान की सभी सुविधाएं चालू नहीं रखी जा सकती, ऐसे में किसी भी असुविधा से बचने के लिए छात्र-छात्रों को हॉस्टल खाली करने की प्रक्रिया सूचना मिलते ही शुरू कर देनी चाहिए।