UP ÓñòÓÑç Óñ¼Óñ¥ÓñùÓñ¬Óññ Óñ£ÓÑçÓñ▓ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ½Óñ┐Óñ░ ÓñûÓÑçÓñ▓ÓÑÇ ÓñùÓñê ÓñûÓÑéÓñ¿ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓÑïÓñ▓ÓÑÇ, ÓñÅÓñò ÓñòÓÑêÓñªÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓññÓÑìÓñ»Óñ¥ ÓñòÓñê ÓñÿÓñ¥Óñ»Óñ▓

UP के बागपत जेल में फिर खेली गई खून की होली, एक कैदी की हत्या कई घायल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कुख्यात बागपत जेल में 2 साल पहले माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। जिसमें सुशील राठी गैंग का हाथ बताया गया था। 8 जुलाई 2018 को हुए इस हत्याकांड से माफिया सरगनाओं का जेल में चल रहा गठजोड़ सामने आया था। फिलहाल मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

लेकिन इसी दौरान खबर आ रही है कि इस जेल में एक बार फिर खून की होली खेली गई है। इस बार बागपत के गांव बसी के लोगों में आपसी संघर्ष हुआ। यह लोग कुछ दिन पहले ही गांव में झगड़ा करने के बाद जेल में आए थे । जहां पर यह आपस में उलझ बैठे।

UP के बागपत जेल में फिर खेली गई खून की होली, एक कैदी की हत्या कई घायल

इसी दौरान एक कैदी की हत्या कर दी गई। यह हत्या ऐसे समय में हुई है जब देश खासकर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद है। कोरोना महामारी के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ बागपत जेल में हुए हत्या कांड मामले में कड़ा एक्शन ले सकते हैं।

बागपत जिला जेल में आज दिन में बंदियों के बीच हुए बवाल में जिस कैदी की हत्या हुई उसका नाम ऋषिपाल बताया जा रहा है। ऋषिपाल की धारदार चम्मचो से हत्या की गई है।

UP के बागपत जेल में फिर खेली गई खून की होली, एक कैदी की हत्या कई घायल

बताया जा रहा है कि जेल में हुए बवाल में आधा दर्जन से अधिक कैदी घायल हैं। जेल में बंदियों के दो गुटों में संघर्ष में ऋषिपाल पर साथी बंदियों ने चम्मचों से हमला बोल दिया। खूनी संघर्ष में नुकीले चम्मचों के हमले से घायल ऋषिपाल ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि अन्य घायल कैदियों का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो गुटों के संघर्ष में घायल अमित पुत्र सुरेशपाल निवासी गांव जौनमाना है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों बसी गांव के पूर्व प्रधान ओमपाल पक्ष व ऋषिपाल पक्ष के बीच गोलीबारी हुई थी।

दोनों पक्ष में 16 अप्रैल को झगड़ा हुआ था। इसी मामले में दोनों पक्ष के एक दर्जन लोग बागपत जेल में बंद थे। बागपत जिला जेल में आज दिन में बंदियों के बीच बवाल में ऋषिपाल की हत्या कर दी गई। बवाल में आधा दर्जन से अधिक घायल हैं।

बताया यह भी जा रहा है कि दो गुटों के संघर्ष में घायल अमित पुत्र सुरेशपाल निवासी गांव जौनमाना है। जेल में बंदी की हत्या की सूचना के बाद डीएम शकुंतला गौतम के साथ एसपी भी मौके पर जेलर के साथ पहुंच गए है । इसके साथ बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीओ दिलीप सिंह भी मौके पर हैं।