Óñ«Óñ£ÓñªÓÑéÓñ░ ÓñªÓñ┐ÓñÁÓñ© Óñ¬Óñ░ Óñ«Óñ£ÓñªÓÑéÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑï Óñ▓ÓÑçÓñòÓñ░ Óñ░ÓñÁÓñ¥Óñ¿Óñ¥ Óñ╣ÓÑüÓñê ÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ¿, ÓñåÓñ£ Óñ░Óñ¥Óññ Óñ¬Óñ╣ÓÑüÓñéÓñÜÓÑçÓñùÓÑÇ ÓñØÓñ¥Óñ░ÓñûÓñéÓñí

मजदूर दिवस पर मजदूरों को लेकर रवाना हुई ट्रेन, आज रात पहुंचेगी झारखंड

केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकारें अपने राज्य के मजदूरों को वापस लाने में जुट गई हैं। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन की वजह से फंसे लाखों प्रवासी मजदूरों को लेकर आज एक राहत भरी खबर आई है। एक स्पेशल ट्रेन की तेलंगाना के लिंगमपेल्ली में फंसे मजदूरों को लाने के लिए व्यवस्था की गई है। ये ट्रेन आज रात को झारखंड पहुंच जाएगी।

बता दें कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद रेलवे ये तरफ से ये चलाई गई पहली ट्रेन है। यह विशेष ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे 1,200 प्रवासियों को झारखंड के हटिया तक ले जाने के लिए चलाई गई। आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने बताया, “24 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार सुबह चार बजकर 50 मिनट पर रवाना हुई।” उन्होंने बताया कि यह प्रवासियों के लिए अब तक चलने वाली पहली ट्रेन है। संयोग से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी है।

ऐसा माना जा रहा है कि इस विशेष ट्रेन के चलने के बाद देश के कई हिस्सों में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा जाएगा। फिलहाल मजदूरों के लिए ट्रेन चलाने का फैसला नहीं हुआ है पर रेल मंत्रालय का कहना है कि इसे राज्य सरकार की अपील पर चलाया गया है। जिसमें सभी तरह के नियमों का पालन किया गया है।

रेल मंत्रालय ने कहा कि ये अकेली ऐसी ट्रेन है जिसे चलाया गया है। राज्य सरकार और रेल मंत्रालय के निर्देश के बाद आगे किसी ट्रेन को चलाने पर फैसला लिया जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मजदूरों की वापसी के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की थी।