ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¬ÓÑêÓñªÓñ▓ Óñ½ÓññÓÑçÓñ╣Óñ¬ÓÑüÓñ░ ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç ÓñÿÓñ░ Óñ£Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ Óñ¿Óñ┐ÓñòÓñ▓ÓÑç ÓññÓÑÇÓñ¿ Óñ«Óñ£ÓñªÓÑéÓñ░ÓÑïÓñé ÓñòÓÑÇ Óñ░Óñ¥Óñ©ÓÑìÓññÓÑç Óñ«ÓÑîÓññ

दिल्ली से पैदल फतेहपुर अपने घर जाने के लिए निकले तीन मजदूरों की रास्ते मौत

देशभर में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच दिल्ली से पैदल घर जाने के लिए निकले तीन मजदूरों की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। ये मजदूर फतेहपुर जिले के रहने वाले थे। गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

यह घटना अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में हाईवे बाईपास की है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी को हॉस्पिटल में एडमिड किया गया जहां उसका इलाजचल रहा है।

मरने वाले तीनों एक ही परिवार के थे। बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह अपने छोटे भाई दिनेश और उसकी पत्नी संत कुमारी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के कारण तीनों दिल्ली में ही फंस गए। दो दिन पहले किसी तरह तीनों दिल्ली से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। उनके साथ एटा का भी एक परिवार पैदल चल रहा था।

वे पैदल ही बुधवार की रात लगभग 2.30 बजे अलीगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश किए थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर उन्हें मिला। जिसमें गेहूं भरा था। इसी ट्रैक्टर में सभी लोग सवार हो गए। ट्रैक्टर पड़िवाली के पास रेलवे पुल के निकट पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने इसे टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पर सवार लोग गिर गए और कंटेनर के नीचे आकर जख्मी हो गए।

रंजीत और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश की पत्नी संत कुमारी और एटा के परिवार की 14 वर्षीय युवती घायल हो गई। खबर मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। संत कुमारी और घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां संत कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उमा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से हुई पहचान के आधार पर उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या गुरुवार सुबह तक 33,050 हो गई है। इसमें में से 23,651 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 8324 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक तक देश भर में 1074 लोगों की जान जा चुकी थी।