Óñ╣Óñ░Óñ┐Óñ»Óñ¥ÓñúÓñ¥ ÓñòÓÑç ÓñÜÓñ¥ÓñéÓñªÓñ¬ÓÑüÓñ░Óñ¥ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«Óñ╣Óñ┐Óñ▓Óñ¥ ÓñòÓÑç ÓñàÓñéÓññÓñ┐Óñ« Óñ©ÓñéÓñ©ÓÑìÓñòÓñ¥Óñ░ ÓñòÓÑç ÓñªÓÑîÓñ░Óñ¥Óñ¿ ÓñùÓñ¥ÓñéÓñÁÓñÁÓñ¥Óñ▓ÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ Óñ¬ÓÑüÓñ▓Óñ┐Óñ© Óñ¬Óñ░ ÓñòÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬ÓñÑÓñ░Óñ¥ÓñÁ

हरियाणा के चांदपुरा में महिला के अंतिम संस्कार के दौरान गांववालों का पुलिस पर किया पथराव

एक महिला के अंतिम संस्कार का विरोध कर रहे ग्रामीणों का सोमवार शाम को पुलिस और डॉक्टरों से झड़प हो गई। दरअसल हरियाणा के अंबाला में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला के अंतिम संस्कार को लेकर बवाल मच गया। सोमवार को शहर के एक अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की बीमारी की वजह से मौत हो गई।

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए चांदपुरा गांव के लोगों ने अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया।
अंबाला छावनी के डीएसपी राम कुमार ने बताया, “हमने ग्रामीणों को समझाया कि सभी सुरक्षा उपायों को अपनाया गया लेकिन वह बात सुनने को तैयार नहीं थे। जल्द ही उन्होंने डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने एंबुलेंस को भी नुकसान पहुंचाया। भीड़ को हटाने के लिए हम कुछ बल प्रयोग करना पड़ा।”

उन्होंने आगे कहा, “लॉकडाउन का उल्लंघन करने और डॉक्टरों-पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करने पड़ी। भीड़ को हटाने के बाद बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया जा सके।

एक डॉक्टर ने बताया कि महिला की कोरोना वायरस जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सिविस सर्जन कुलदीप सिंह ने कहा, “महिला को अस्थमा की समस्या की थी और सोमवार दोपहर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।”

उन्होंने ने कहा, “कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए उनके अंतिम संस्कार के लिए शव जिला प्रशासन को सौंप दिया गया था।” कुलदीप सिंह ने कहा कि ग्रामीण बिना गैर-वाजिब तरीके से अंतिम संस्कार का विरोध कर रहे थे। भीड़ को हटाने के बाद बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार किया जा सका।