ÓññÓñ¼ÓÑìÓñ▓ÓÑÇÓñùÓÑÇ Óñ£Óñ«Óñ¥Óññ Óñ¬Óñ░ ÓñƒÓÑìÓñÁÓÑÇÓñƒ ÓñòÓñ░Óñ¿Óñ¥ BJP Óñ©Óñ¥ÓñéÓñ©Óñª ÓñàÓñ¿ÓñéÓññ Óñ╣ÓÑçÓñùÓñíÓñ╝ÓÑç ÓñòÓÑï Óñ¬ÓñíÓñ╝Óñ¥ Óñ«Óñ╣ÓñéÓñùÓñ¥, ÓñàÓñòÓñ¥ÓñëÓñéÓñƒ Óñ╣ÓÑüÓñå Óñ©Óñ©ÓÑìÓñ¬ÓÑçÓñéÓñí

तब्लीगी जमात पर ट्वीट करना BJP सांसद अनंत हेगड़े को पड़ा महंगा, अकाउंट हुआ सस्पेंड

तब्लीगी जमात पर ट्वीट करना पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े को महंगा पड़ गया। जिसके कारण उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। इस बात से नाराज होकर हेगड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने ट्विटर पर भारत विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी जाँच कराने का आग्रह भी किया है। उन्होंने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में एक देसी माइक्रो ब्लॉगिंग शुरू करने की भी मांग की है ताकि लोग वहां खुलकर अपने विचार रखे सकें।

गौरतलब है कि हाल ही में इस संकट के दौरान तब्लीगी जमात काफी चर्चा का विषय रहा। तब्लीगी जमात को लेकर कहा गया कि उसके कारण ही भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसी को लेकर भाजपा नेता ट्विटर के माध्यम से जमकर तब्लीग को निशाना बनाते रहे थे जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। उनके ट्वीट को देखते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने उनके अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है।  हेगड़े ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने एक खालिस्तान समर्थक और ‘भारत में तबलीगी जमात की मुहिम के छिपे एजेंडे’ की बात कहते हुए कुछ पोस्ट की थी।

हेगड़े पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

हेगड़े ने आरोप लगाया, “मेरे इन दो बड़े कदमों के परिणामस्वरूप ट्विटर इंडिया ने 24 अप्रैल, 2020 को मेरा आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया।” हालांकि, ट्विटर ने हेगड़े को अकाउंट को ब्लॉक करने से पहले नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्वीट को हटाने को कहा था पर उन्होंने ट्वीट नहीं हटाया। हेगड़े का कहना था कि वह उन लोगों की सच्चाई बताने की कोशिश कर रहे थे जो लोग धर्म की आड़ में गलत काम को अंजाम दे रहे है।

किसी धर्म के खिलाफ नहीं

हेगड़े ने सफाई देते हुए कहा, “मैं किसी धर्म के खिलाफ नहीं हूं। एक भारतीय होने के नाते मैं किसी को भी नफरत या देश विरोधी या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाने की इजाजत नहीं दे सकता। मैंने जो कहा है, उस बात पर कायम हूं।

पीएम को लिखे गए पत्र में उन्होंने ट्विटर पर आरोप लगाया कि वह कई भारतीय समर्थकों और राष्ट्रीय हित वाले हैंडल को लगातार निशाना बना रहा है। पिछले एक महीने से ये सब जारी है। अब उनके और कई अन्य ट्विटर अकाउंट को बिना किसी पूर्व सूचना के सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले में ट्विटर के खिलाफ जांच की मांग की। साथ-ही साथ उन्होंने डेटा संप्रभुता के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का देसी संस्करण लाने का भी मांग किया।