Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ ÓñòÓÑï ÓñôÓñÁÓÑêÓñ©ÓÑÇ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓññÓñ¥Óñ»Óñ¥ ÓñàÓñ©ÓñéÓñÁÓÑêÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ┐Óñò, ÓñòÓñ╣Óñ¥- Óñ»Óñ╣ Óñ©ÓñéÓñÿÓñÁÓñ¥Óñª ÓñòÓÑç Óñ╣ÓÑê ÓñûÓñ┐Óñ▓Óñ¥Óñ½

ओवैसी का मुसलमानों से अपील, कहा-रमजान के दौरान तरावीह नमाज घर में ही पढ़ें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रमजान के पवित्र माह के दौरान तरावीह घर में ही पढ़ने की अपील से की है। अप्रैल माह में रमज़ान शुरू हो रहा है। लेकिन कोराना वायरस की महामारी के चलते पूरा देश इस समय लॉकडाउन का सामना कर रहा है।

लॉकडाउन के कारण ही देश में आम गतिविधियां वैसे तो ठप हैं पर लॉकडाउन के उल्‍लंघन की खबरें भी देशभर से सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से कोरोना की खतरा बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को लेकर लोकसभा के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया है।

ट्वीट में ओवैसी ने लिखा, “जामिया निजामिया के एक बयान में हैदराबाद के मुफ्तियों और उलेमाओं ने अपील की है कि रमजान के आने वाले महीने के दौरान घर में ही तरावीह पेश की जाए। बेशक, ये दिशा-निर्देश केवल तेलंगाना और आंध्रप्रदेश पर लागू नहीं होते हैं, पूरे भारत में इनका सख्ती से पालन किया जाना है।”

कोरोना वायरस की महामारी के चलते इस समय धार्मिक स्‍थलों को बंद रखा गया है और यहां लोगों को एकत्रित होने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों के एकत्र होने से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा हैं। इससे पहले शबे-बारात के दौरान भी मुस्लिमों से मस्जिद और कब्रिस्‍तान के बजाय घर में ही इबादत करने की अपील की गई थी। दूसरे धर्म के लोगों से भी धार्मिक स्‍थलों पर एकत्रित न होने की अपील की गई है। कोविड-19 का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 62 मामले सामने आने के साथ कुल मामले बढ़कर 1640 हो गए और इसके चलते छह लोगों की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 13387 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1007 नए मामले सामने आए हैं और 23 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 437 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, 1749 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।