Óñ▓ÓÑëÓñòÓñíÓñ¥ÓñëÓñ¿ Óñ¼ÓñóÓñ╝Óñ¥Óñ¿ÓÑç ÓñòÓÑç Óñ▓Óñ┐ÓñÅ ÓñòÓñ▓ 10 Óñ¼Óñ£ÓÑç ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓÑï ÓñÜÓÑîÓñÑÓÑÇ Óñ¼Óñ¥Óñ░ Óñ©ÓñéÓñ¼ÓÑïÓñºÓñ┐Óññ ÓñòÓñ░ÓÑçÓñéÓñùÓÑç Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ Óñ«ÓÑïÓñªÓÑÇ

लॉकडाउन बढ़ाने के लिए कल 10 बजे देश को चौथी बार संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक बार फिर से देश को संबोधित करेंगे। 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दौरान चौथी बार देश की जनता को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री कल मगलवार को लॉकडाउन के दूसरे चरण की घोषणा कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन इसी के साथ ही देखना यह होगा कि वे दूसरे चरण के लॉकडाउन में किस-किस को कितनी छूट देंगे और किसपर दोबारा से पाबंदी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बाबत एक ट्वीट कर सूचना दी है।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने के लिए सुझाव मांगे थे। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से यह भी पूछा था कि लॉकडाउन कब तक और कैसे बढ़ाए जा सकता है।

इस पर कई मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया था। यही नहीं बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तो प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस के तुरंत बाद एक ट्वीट कर दिया। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा कि लॉकडाउन बढ़ाने के लिए आपका धन्यवाद।

इसके साथ ही देश के 5 मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने प्रदेश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। इसमें सबसे पहले ओडिशा उसके बाद पंजाब फिर दिल्ली और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में मुख्यमंत्रियों ने 30 अप्रैल तक लाकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

 

गौरतलब है कि अब से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार देश को संबोधित करते हुए जनता के सामने अपनी बातें रखी हैं। लॉकडाउन के दौरान कहीं गई इन बातों पर पूरा देश उनका समर्थन करता रहा है।

याद रहे कि सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था। तब उन्होंने कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए पहली बार जनता कर्फ्यू लगाने की बात कही थी। इसके चलते 22 मार्च को एक दिवसीय जनता कर्फ्यू लगाया गया और देशभर में सब कुछ बंद रहा।

इसके बाद शाम को 22 मार्च को ही 5 बजे नरेंद्र मोदी के आवाहन पर लोगों ने कोरना फाइटर्स का सम्मान करते हुए ताली और थाली बजाई। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश को संबोधित किया और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 22 मार्च से 14 मार्च तक 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन करने का ऐलान किया।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लोग घरों में रहे और इस दौरान लक्ष्मणरेखा का पालन करें। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 3 अप्रैल को एक वीडियो संदेश के जरिए देश को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल की रात 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी घरों की लाइट बंदकर दीये, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाएं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक लॉकडाऊन के दौरान जितनी भी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया है उनकी बातों को जनता ने गंभीरता से लिया है।