Óñ▓ÓññÓñ¥ Óñ«ÓñéÓñùÓÑçÓñÂÓñòÓñ░ ÓñòÓÑç Óñ©ÓñéÓñù Óñ»ÓÑç ÓñùÓñ¥Óñ»Óñò ÓñòÓÑïÓñ░ÓÑïÓñ¿Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ£ÓñéÓñù Óñ«ÓÑçÓñé ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑÇ ÓñùÓñ¥Óñ»ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓÑç Óñ¼ÓñóÓñ╝Óñ¥ÓñÅÓñéÓñùÓÑç Óñ╣ÓÑîÓñ©Óñ▓Óñ¥

लता मंगेशकर के संग ये गायक कोरोना की जंग में अपनी गायकी से बढ़ाएंगे हौसला

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। 21 दिन का लॉक डाउन बढ़ाया भी जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद के लिए आ रहे हैं। आर्थिक, मानसिक और शारीरिक तीनों में एकजुट हो कर लोग खड़े हैं। इससे फिल्म इंडस्ट्री अछूता नहीं है। सलमान खान, शाहरुख खान ही नहीं छोटे-बड़े हर स्टार लोगों को मदद अपनी तरफ से पहुंचा रहे हैं।

एक्टर ही नहीं प्रोड्यूसर भी दिहाड़ी मजदूरों और कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। अब संगीत बिरादरी ने भी अपनी ओर से मदद के लिए कदम उठाए हैं। टीवी स्टार हो या फिर बॉलीवुड स्टार सभी लोगों को जागरूक करने और लोगों का स्ट्रैस कम करने की कोशिश करते आए हैं। कभी फनी वीडियो बनाकर, कभी खाना बनाकर ऐसे कई वीडियोज भरे पड़े हैं जो लोगों को खुश करने के लिए की जा रही है।

कुछ इसी तरह का गायकों और गीतकारों की संस्था ‘इसरा’ लेकर आ रही है। उन्होंने एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है। जिसमें बताया है कि 10, 11 और 12 अप्रैल को संस्था के 18 लीजेंडरी गायक और गायिका एक कॉन्सर्ट आयोजित कर रहे हैं। जहां अलग-अलग डिजिटल टेलीविजन और सोशल मीडिया चैनल्स पर उपलब्ध होंगे।

कॉन्सर्ट में लता मंगेशकर, आशा भोसले, एसपी बालासुब्रमण्यम, येशुदास, उदित नारायण, अनूप जलोटा, पंकज उधास, कविता कृष्णमूर्ति, सुदेश भोसले, सुरेश वाडेकर, तलत अजीज, अलका याग्निक, कुमार सानू, हरिहरन, शंकर महादेवन, सोनू निगम, सलीम मर्चेंट, शान और कैलाश खेर शामिल होंगे। ये सभी अपनी गायकी का जादू बिखेरेगे।

मूविंग पिक्चर्स कंपनी की क्रिएटिव डायरेक्टर मनीष वादिया ने कहा, “यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं है। यह एक नेशनल मूवमेंट है। हम इसके जरिए एक बिलियन डिजिटल और सेटेलाइट स्क्रीन पर पहुंचेंगे।” मनीष के अलावा सुकृति सिंह ने कहा कि यह कॉन्सर्ट हमारे देश के लिए है। जिनके पास भी डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी से जुड़ा कोई भी ऐप है, वह सब इस कॉन्सर्ट को फ्री देख सकते हैं। मौजूदा जंग में अपनी ओर से सॉलिडेरिटी दिखा सकते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म में एमएक्स प्लेयर,वोडाफोन प्ले, फ्लिपकार्ट, हॉटस्टार, जिओ टीवी और सोनी लिव इस आयोजन के हिस्सेदार हैं।

‘इसरा’ संस्था के सीईओ संजय टंडन ने कहा, “संगीत जगत के वेटरन गायकों की हमारी संस्था ने तय किया है कि इस तनाव और दुख की घड़ी में हम लोग सामने आकर लोगों को इंटरटेन करें। मैं संस्था की तरफ से सभी गायकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इस पुण्य पहल के लिए वक्त निकाला है। सामने आए हैं। हम साथ ही अपने पार्टनर के भी शुक्रगुजार हैं, जिनके जरिए इस कॉन्सर्ट से ढेर सारे लोग जुड़ कर एंटरटेन हो पाएंगे। इसका प्रसारण 10, 11 और 12 अप्रैल को रात 8 से 9 बजे तक दूरदर्शन और बाकी चैनलों पर भी होगा।”

https://www.instagram.com/p/B-wMF5_B16p/

इस आयोजन को लेकर सोनू निगम ने कहा, “हर भारतीय चाहे सरकारी अधिकारी, हेल्थ वर्कर से लेकर आम नागरिक तक इस कोरोना की जंग में अपनी ओर से कंट्रीब्यूट कर रहा है। खासतौर पर माताएं हाउसवाइफ, बहनें योगदान दे रही हैं। इस जंग में उनके प्रति हम शब्दों में आभार व्यक्त नहीं कर सकते हैं। उन सबों ने घर का बोझ अपने कंधों पर उठा रखा है। बतौर आर्टिस्ट हम लोग उन्हें सलामी देना चाहते हैं।”

https://www.instagram.com/p/B-uOOzChAHK/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं कैलाश खेर ने कहा, “जन्म से लेकर अनंत तक और अंधकार से लेकर रोशनी तक म्यूजिक जिंदगी के हर खालीपन को भरता आया है। दवाईयां तो सिर्फ शरीर के जख्म को भरती हैं। संगीत आत्मा को हील करता है। गायकी के द्वारा हम लोगों को अंधकार के काल से प्रकाश के काल की तरफ ले जाना चाहते हैं।”

सोनू निगम और कैलाश खेर की तरह शान ने कहा कि हमारी सब से यही विनती है कि वह घर पर रहें। इस पहल के द्वारा हम डिजिटल प्लेटफॉर्म और टीवी स्क्रीन के द्वारा सबके घरों तक आ रहे हैं। मैं सबसे अपील करता हूं कि वह पीएम केयर फंड में जरूर दान करें। एक रुपये की मदद भी इस लड़ाई में बड़ी भूमिका निभाएगी।