Óñ«Óñ╣Óñ¥Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ«ÓññÓñ¡ÓÑçÓñª ÓñòÓÑç Óñ©ÓñéÓñòÓÑçÓññ, ÓñªÓÑçÓñ░-Óñ©ÓñÁÓÑçÓñ░ Óñ╣ÓÑï Óñ©ÓñòÓññÓñ¥ Óñ╣ÓÑê ÓñëÓñ▓ÓñƒÓñ½ÓÑçÓñ░

कोरोना के कहर में फंसी ठाकरे की सीट, मुख्यमंत्री पर मंडराता खतरा

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जमकर बरप रहा है। देश में पहले नंबर पर महाराष्ट्र और महानगर मुंबई है जहां पर कोरोना एक भयानक बीमारी का रूप ले चुका है। यहां सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र सरकार कोरोना से लोगों को निजात दिलाने के लिए दिन रात एक किए हुई हैं। लेकिन इसी दौरान महाराष्ट्र सरकार को परेशानी में डालने वाली एक खबर आ रही है।

खबर यह है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सीट खतरे में है। इसका कारण भी बना है कोरोना। क्योंकि कौराना में 21 दिन का लॉकडाउन अभी चल ही रहा है और आगे भी इस लॉकडाउन के चलने की संभावनाएं बनी हुई है। हो सकता है कि महाराष्ट्र में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहे। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के लिए अपनी सीट पर बने रहना मुश्किल लग रहा है। कारण है कि उनका 6 महीने के अंदर विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य बनना। जो शायद कोरोना के चलते संभव नहीं लग रहा है।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर, 2019 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में उद्धव ठाकरे को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी को बचाए रखने के लिए 28 मई तक विधानसभा या विधानमंडल का सदस्य होना जरूरी है। अगर वह ऐसा नहीं करते तो उनकी कुर्सी जा सकती है। हालांकि, कोरोना संकट के कारण यह विकल्प बिल्कुल संभव नहीं लगता। क्योंकि देश में चल रहे लॉकडाउन के कारण 14 अप्रैल से पहले अधिसूचना जारी हो पाना संभव नहीं है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पद संभाले उद्धव ठाकरे को पांच माह के करीब समय हो गया है। लेकिन अभी तक उद्धव ठाकरे विधानसभा और विधान परिषद में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं बन पाए हैं। मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह जरूरी है कि छह माह के अंदर किसी सदन की सदस्यता लेना जरूरी होता है।

याद रहे कि कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में विधान परिषद् का चुनाव टाल दिया गया है। ऐसे में अब विधान परिषद का सदस्य बन पाना भी संभव नहीं लग रहा है। जबकि छह माह में किसी भी सदन का सदस्य होना जरूरी है। जिसके चलते उद्धव ठाकरे के सामने मुख्यमंत्री पद को बचाए रखना बेहद मुश्किल हो गया है। यदि 28 मई तक उद्धव ठाकरे किसी भी सदन के सदस्य नहीं बन पाए तो उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 5194 हो गई है। इस महामारी के कारण देश में अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में महाराष्ट्र कोरोना के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 65 पर पहुंच गया है। जबकि एक हजार लोग संक्रमित हो गए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति बिगड़ने के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि राज्य में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जानी जरूरी है।